1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर 125 कन्याओं का विवाह, वधु को दिए जाएंगे सोने-चांदी सहित ये मंहगे तोहफे

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर 125 कन्याओं का विवाह, वधु को दिए जाएंगे सोने-चांदी सहित ये मंहगे तोहफे

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 15, 2023 07:23 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 07:23 pm IST

बागेश्वर धाम में चौथी बार कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है। इस साल महाशिवरात्रि (18 फरवरी 2023) पर इन 125 कन्याओं का विवाह होना है। ये कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होती हैं या फिर अनाथ। इस समय धाम में इस आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है।

bageshwar dham- India TV Hindi
बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह Image Source : FILE PHOTO

छतरपुर (मध्य प्रदेश): बागेश्वर धाम में इस समय आस्था का महाकुंभ लगा है। सैकड़ों साधु संत और लाखों भक्त बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। 19 फरवरी तक चलने वाले समागम में आज दिव्य दरबार का दूसरा दिन था। देशभर से लोग समस्याएं लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे थे। आज भी लोग 'जय श्रीराम' और 'हिंदू राष्ट्र बने भारत' की मांग के नारे लगाते नजर आए। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आज फिर सनातन विरोधियों को खुला चैलेंज दे दिया है। बागेश्वर महाराज ने कहा है कि जो लोग उन्हें ढोंगी कहते हैं वो आकर एक बार मुकाबला करके दिखाएं, सनातन का झंडा बुलंद होकर रहेगा।

महाशिवरात्रि पर 125 कन्याओं का विवाह

वहीं, आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में चौथी बार कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन हो रहा है। विवाह कार्यक्रम मंडल के संयोजक सुंदर रायकवार ने बताया कि पहले 121 कन्याओं का विवाह होना था लेकिन अब चार और कन्याओं का चयन हुआ है जिसके बाद यह संख्या 125 हो गई है। इस साल महाशिवरात्रि (18 फरवरी 2023) पर इन 125 कन्याओं का विवाह होना है। ये कन्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होती हैं या फिर अनाथ। इस समय धाम में इस आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही है।

बागेश्वर धाम के एक सेवादार ने बताया, “बागेश्वर धाम में गुरुजी (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) हर साल गरीब कन्याओं का विवाह कराते हैं। इस साल भी महाशिवरात्रि पर 125 कन्याओं का विवाह होना है। गुरुजी अपनी बहन और बेटी मानकर कन्याओं को विदा करते हैं। गुरुजी उनको वो सब देते हैं जो एक पिता अपनी बेटी को देने की कोशिश करता है। साल 2021 में 108 कन्याओं का विवाह हुआ था। इस साल फिर हो रहा है।”

टीवी, फ्रीज समेत 40 प्रकार के उपहार
कन्याओं के विवाह में उपहार देने के लिए 40 प्रकार की सामग्री बागेश्वर धाम में लाई गई है। बागेश्वर धाम की तरफ से दूल्हा-दुल्हन को श्री बालमुकुंद, बाला जी सरकार विग्रह, रामचरित मानस,लहंगा चुनरी,सोने और चांदी की ज्वैलरी, कूलर, डबल बेड, सोफा सेट, कुकर,ड्रेसिंग टेबल,अलमारी , बर्तन सेट, गैस सिलेंडर और चूल्हा, इलेक्ट्रिक प्रेस, मिक्सर,वाटर हीटर, टीवी एलईडी 32 इंच, ट्रॉली बैग, फ्रिज, सफारी सूट, साड़ी 5 सेट, मेकअप बॉक्स और चूड़ी सेट उपहार के रूप में दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

धाम से मिली जानकारी के मुताबिक 2019 में 17 कन्याओं, 2020 और 2021 में 21 कन्याओं का और 2022 में 108 कन्याओं का विवाह कराया था। 2022 में जिन कन्याओं का विवाह हुआ था, उनमें 12 ऐसी थीं जिनके पिता नहीं थे। वहीं, एक कन्या ऐसी थी जिसके माता-पिता दोनों नहीं थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।