1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नहाने के बाद तौलिया देने में हुई जरा सी देरी, व्यक्ति ने फावड़े से प्रहार कर ले ली पत्नी की जान

नहाने के बाद तौलिया देने में हुई जरा सी देरी, व्यक्ति ने फावड़े से प्रहार कर ले ली पत्नी की जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 02:32 pm IST

व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने रोकने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी।

नहाने के बाद तौलिया...- India TV Hindi
नहाने के बाद तौलिया देने में देरी पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

बालाघाट (मप्र): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नहाने के बाद तौलिए देने में देरी करने पर गुस्से में आकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। किरनापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार बारिया ने सोमवार को बताया कि घटना शनिवार को किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राजकुमार बाहे (50) ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई (45) से तौलिया देने को कहा। इस पर उसकी पत्नी ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा क्योंकि उस समय वह बर्तन धो रही थी।

उन्होंने कहा कि इससे बाहे नाराज हो गया और उसने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने रोकने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।