1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ 24 किमी पैदल चलीं प्रियंका, परिवार के साथ की नर्मदा आरती, देखें तस्वीरें

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 25, 2022 10:47 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 06:14 am IST

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा की। साथ ही नर्मदा आरती भी की। उनके साथ्ज्ञ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी साथ थे। शनिवार को संविधान दिवस के दिन राहुल गांधी डॉक्टर आंबेडकर की जन्मस्थली में महू पहुंचेंगे।

Narmada Aarti in MP- India TV Hindi
Narmada Aarti in MP Image Source : ANI

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी और प्रियंका 24 किलोमीटर पैदल चले। रात्रि विश्राम से पहले राहुल, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा और रेहान नर्मदा आरती और मंदिर में दर्शन करने के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। प्रियंका ने कहा मैं ओंकारेश्वर पहली बार आई हूं। यहां मैंने मेरे पति, बेटे और भाई के साथ मिलकर नर्मदा की आरती की। इस बात की मुझे प्रसन्नता है। इसी बीच राहुल गांधी ने ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इस आशय का एक ट्वीट भी किया।

राहुल और प्रियंका ने की नर्मदा आरती

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की और नर्मदा तट पर पहुंचकर नर्मदा की आरती भी की। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

यात्रा के तीसरे दिन खंडवा से ओंकारेश्वर पहुंचे राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को तीसरा दिन था, राहुल गांधी ने खंडवा के खेरदा गांव से अपनी यात्रा की शुरूआत की और वे कई इलाकों से होते हुए शाम को ओमकारेश्वर पहुंचे। यहां राहुल गांधी ने ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना की उनके साथ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी थे। 

उसके बाद उन्होंने नर्मदा तट पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और नर्मदा की आरती भी की। उन्होंने यहां देश की एकता और शांति के लिए आराधना भी की। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव भी मौजूद रहे।

शनिवार को संविधान दिवस पर महू पहुंचेंगे राहुल गांधी

देश शनिवार को संविधान दिवस मनाएगा और राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत संविधान निमार्ता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेंगे, जहां वे पुष्पांजलि अर्पित करने वाले हैं। राहुल गांधी की यात्रा शनिवार को मोर्टाक्का से शुरू होगी और इस यात्रा के स्वागत की तैयारी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधो सक्रिय हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।