1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. भोपाल का नीलम पार्क बना नया जंतर-मंतर, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना, पद बढ़ाने की मांग

भोपाल का नीलम पार्क बना नया जंतर-मंतर, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना, पद बढ़ाने की मांग

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 24, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 01:43 pm IST

आंदोलनकारियों का दावा है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। इसके बावजूद शिक्षक भर्ती 2025 में कम पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। भोपाल के प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को माने जाने तक प्रोटेस्ट जारी रखने पर अड़े हैं।

भोपाल में प्रदर्शन- India TV Hindi
भोपाल में प्रदर्शन Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों के धरने का आज चौथा दिन है। अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती 2025 के वर्ग-2 और वर्ग-3 में पदवृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। पद वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 4 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा है। मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों में भी शिक्षकों का धरना प्रदर्शन हो रहा है, इसमें उड़ीसा राज्य भी शामिल है।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

नीलम पार्क में अभ्यर्थियों के भारी जमावड़े को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं 2023 में हुए शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के 1000 से ज्यादा वेटिंग अभ्यर्थी भी आज सड़कों पर उतरकर प्रोटेस्ट करने वाले हैं। 

आंदोलन को और बड़ा करने की चेतावनी

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 8721 पदों की जरूरत होने के बावजूद सरकार ने केवल 2901 पदों पर शिक्षकों की भर्ती कर प्रक्रिया बंद कर दी, जबकि हजारों अभ्यर्थी आज भी वेटिंग में हैं।

नवंबर 2025 से अलग-अलग फेज में हो रहा आंदोलन

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के ये कैंडिडेट नवंबर 2025 से अलग-अलग फेज में आंदोलन कर रहे हैं। जनवरी से जुलाई तक भोपाल में प्रदर्शन, धरने, भूख हड़ताल, मुंडन और मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर विरोध जताया गया है।

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए अभ्यर्थी

अब 21 अगस्त  से नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पटना के गर्दनी बाग के बाद अब भोपाल में भी नया जंतर-मंतर बना गया है। भोपाल के जंतर-मंतर पर कोई एमपी के अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी हैं। महिलाएं भी हैं और पुरूष जो अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर धरने पर बैठी हुई हैं। 

 नरेंद्र राजपूत अन्न-जल त्यागकर बैठे

अब इस जंतर-मंतर पर भी अनशन शुरू हो गया है। नीलम पार्क में नरेंद्र राजपूत अन्न-जल त्यागकर बैठे हैं । लेकिन सरकार की ओर से अब तक बातचीत के लिए कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा है। जिसको लेकर छात्र नाराज है।

बेरोजगारों की अपेक्षा कर रही है सरकार

नीलम पार्क में अभ्यर्थियों के भारी जमावड़े को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक सरकार बेरोजगारों की अपेक्षा कर रही है और उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 

सावन माह के अंतिम सोमवार को महाकाल मंदिर में लगा भक्तों का तांता, ढाई बजे खुले पट, 3 बजे शुरू हुई भस्मारती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।