1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'जिनके घर शीशे के हों, वह दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंका करते', गोविंद सिंह राजपूत ने किस पर कसा तंज? जानें मामला

'जिनके घर शीशे के हों, वह दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंका करते', गोविंद सिंह राजपूत ने किस पर कसा तंज? जानें मामला

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 28, 2024 09:33 am IST,  Updated : Dec 28, 2024 09:44 am IST

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने फिल्मी अंदाज में डॉयलॉग बोला है। साथ ही कहा कि बात निकली है तो दूर तक जाएगी।

बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत- India TV Hindi
बीजेपी नेता गोविंद सिंह राजपूत Image Source : SOCIAL MEDIA

दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और कांग्रेस से भाजपा में शामिल होकर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बने गोविंद सिंह राजपूत में जुबानी जंग तेज हो गई है। दरअसल, बीते दिनों परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर 54 किलो सोना समेत करोड़ों रुपए पकड़े जाने मामले में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की थी। 

दिग्विजय सिंह ने गोविंद सिंह राजपूत पर साधा था निशाना

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर गंभीर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था, 'जब कमलनाथ जी की सरकार बनी थी तब इतना दबाव था कि परिवहन और राजस्व विभाग गोविंद सिंह राजपूत को दिया जाए।'

दिग्विजय सिंह ने पूछा था, क्यों था इतना दबाव?

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा, 'अब क्यों था इतना दबाव? यह तो सिंधिया जी बताएंगे या और कोई बताएगा, लेकिन दबाव जरूर था और क्योंकि इसमें भ्रष्टाचार का बहुत माहौल रहता है। इसलिए कमलनाथ ने एक बोर्ड गठित कर दिया था। बोर्ड ही फैसला करेगा किसकी पोस्टिंग कहां होगी? 

 दबाव डालकर बोर्ड भंग करवा दिया- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'जैसे ही शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री फिर से बने तो, मेरी जो जानकारी है सिंधिया जी ने दबाव डालकर बोर्ड भंग करवा दिया। पूरा अधिकार परिवहन मंत्री तत्कालीन गोविंद राजपूत को सौंप दिया और उसके बाद एक नई प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद ठेका प्रणाली शुरू हो गई, इस नाके की बोली उसे नाके की बोली।'

जांच एजेंसी कर रही अपना काम- गोविंद सिंह राजपूत

वहीं, मंगलवार को दिए गए दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद गुरुवार को खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा,  'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी, मैं इतना ही कहना चाहता हूं। एक फिल्म के डायलॉग हैं, जिसके घर शीशे के होते हैं। वह दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।