1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 11 दिसंबर को होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक

मध्य प्रदेश में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? 11 दिसंबर को होने वाली है भाजपा विधायक दल की बैठक

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 10, 2023 06:44 pm IST,  Updated : Dec 10, 2023 06:46 pm IST

छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक के बाद नए मुख्यमंत्री का नाम ऐलान किया जा चुका है। वहीं 11 दिसंबर को अब भाजपा विधायक दल की बैठक भोपाल में होने जा रही है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान फिर आएंगे या फिर नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

BJP legislature party meeting to be held on December 11 IN BHOPAL Who will become the Chief Minister- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक Image Source : PTI

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद आज नए मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जा चुका है। विष्णुदेव साय को भाजपा ने राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है, वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इस बीच मध्य प्रदेश में भी भाजपा दल की बैठक होने वाली है। मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद अब 11 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है। 11 दिसंबर को 11 बजे सभी विधायकों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहने को लेकर आमंत्रण दिया है। आमंत्रण पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में यह बैठक होगी। 

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को होगी विधायक दल की बैठक

बता दें कि इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर के. लक्ष्मण और राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा भी वहां मौजूद रहेंगी। इस बाबत जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक 11 बजे सुबह से शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दोपहर का भोजना होगा। इसके बाद 3.50 बजे से विधायक दल के सदस्यों संग ग्रुप फोटो ली जाएगी। इसके बाद 3.50 बजे पर विधायक दल की बैठक शुरू की जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का ऐलान किया जाएगा। 

कौन बन सकता है मुख्यमंत्री?

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, यदि भाजपा शिवराज सिंह चौहान की जगह किसी और को लेती है तो वह किसी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुख्यमंत्री पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। चौहान मध्य प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। उनके मुताबिक ऐसी स्थिति में प्रह्लाद पटेल मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे हो सकते हैं। वह नरसिंहपुर विधानसभा सीट से चुने गए हैं और उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लोधी समुदाय से आते हैं और लोधी अन्य ओबीसी का हिस्सा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।