1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दिग्विजय सिंह के गोमांस वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं की गौ माता की हत्या करें

दिग्विजय सिंह के गोमांस वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं की गौ माता की हत्या करें

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Dec 25, 2021 06:39 pm IST,  Updated : Dec 25, 2021 06:39 pm IST

दिग्विजय सिंह के बयान पर हिंदूवादी नेता और भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा हमला बोला। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गौ माता की हत्या करें। आप चाहते है कि हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और आपकी राजनीतिक रोटियां सिंकती रहें।

दिग्विजय सिंह के गोमांस वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं की गौ माता की- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह के गोमांस वाले बयान पर BJP का पलटवार, कहा- मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं की गौ माता की हत्या करें Image Source : INDIA TV

Highlights

  • एमपी में दिग्विजय सिंह के गोमांस वाले बयान से गरमाई सियासत
  • बीजेपी विधायक ने कहा- मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं दिग्विजय सिंह

भोपाल: दिग्विजय सिंह के बयान पर हिंदूवादी नेता और भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा हमला बोला। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गौ माता की हत्या करें। आप चाहते है कि हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और आपकी राजनीतिक रोटियां सिंकती रहें। गौ माता को कटवाने की मंशा आपके पूर्वजों की थी तभी इंदिरा गांधी ने करपात्री महाराज पर गोली चलवाई थी। आप की भी मंशा है कि गौ माता की हत्या होती रहे, आतंकवाद पनपता है, फलता रहे और हिंदुओं के धर्म को नीचा देखने का मौका मिले। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह वो राष्ट्रीय महापुरुष हैं जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगातार मेहनत और परिश्रम करते हैं। 

दिग्विजय सिंह बोले- 'सावरकर ने कहा था गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि 'यह देश विविधताओं का देश है, यहां ऐसे भी हिंदू हैं जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं।'  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वह कहां से हमारी माता हो सकती है, उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर ने कहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।