1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट बुधनी और विजयनगर विधानसभा सीट पर इस दिन होगा उपचुनाव, तारीखें घोषित

शिवराज सिंह चौहान की परंपरागत सीट बुधनी और विजयनगर विधानसभा सीट पर इस दिन होगा उपचुनाव, तारीखें घोषित

 Reported By: Anurag Amitabh, Edited By: Akash Mishra
 Published : Oct 15, 2024 05:34 pm IST,  Updated : Oct 15, 2024 05:34 pm IST

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। दोनों विधानसभा सीटों पर एक ही दिन वोटिंग होगी।

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित- India TV Hindi
बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित Image Source : FILE

मध्य प्रदेश की बहुप्रतीक्षित बुधनी विधानसभा सीट और विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित हो गई है। दोनों विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार इन सीटों के लिए नामांकन 18 अक्टूबर से शुरू होंगे, जो कि 25 अक्टूबर तक भरे जा सकेंगे, जिनकी स्क्रुटनी 28 अक्टूबर को होगी। इसके अलावा, 30 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 

केंद्रीय नेतृत्व की होगी उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी 

बता दें कि सोमवार को ही प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में तय किया गया था कि बुधनी विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व की होगी। वहीं विजयपुर में कांग्रेस छोड़कर आए और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत का इकलौता नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

बुधनी विधानसभा सीट के लिए किन-किन के नाम 

बुधनी विधानसभा सीट के लिए भेजे गए पैनल में विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव के अलावा वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष गुरु प्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, बुधनी भाजपा मंडल अध्यक्ष आसाराम यादव के साथ शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम है।

रामनिवास रावत 30 अप्रैल को भाजपा में हुए थे शामिल 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से  लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी परंपरागत बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया था। बता दें कि रामनिवास रावत 8 जुलाई को मोहन यादव सरकार में बनाए गए कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। रावत ने 30 अप्रैल को कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया था। 

बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही 15 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया गया है। महाराष्ट्र और झारखंड के साथ-साथ इन सभी सीटों पर वोटों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी। जानकारी दे दें कि यूपी में सबसे ज्यादा 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें- 

जानकारी दे दें कि 71 वर्ष की आयु में डॉ. एपीजी अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति बने थे। 

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर कहां तक पढ़े हैं? जानें 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।