1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. NCRB का अलर्ट, इंदौर से सोशल मीडिया पर अपलोड हो रही हैं गंदी फिल्में?

NCRB का अलर्ट, इंदौर से सोशल मीडिया पर अपलोड हो रही हैं गंदी फिल्में?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 19, 2023 10:51 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 10:51 pm IST

इंदौर की क्राइम ब्रांच को वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्न फिल्म अपलोड होने के संदर्भ में जानकारी भेजी, जिसमें कहा गया कि इंदौर से कुछ फोन नंबरों के माध्यम से सोशल साइट पर गंदी फिल्में अपलोड की जा रही हैं।

इंदौर से कुछ फोन...- India TV Hindi
इंदौर से कुछ फोन नंबरों के माध्यम से सोशल साइट पर गंदी फिल्में अपलोड की जा रही हैं Image Source : FILE PHOTO

इंदौर: सोशल मीडिया पर इंदौर से चाइल्ड पोर्न फिल्में अपलोड किए जाने का मामला सामने आया है। कई ऐसे फोन नंबर सामने आए हैं, जिनके जरिए गंदी फिल्में वेबसाइट पर अपलोड की जाती थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनसीआरबी ने इंदौर की क्राइम ब्रांच को वेबसाइट पर चाइल्ड पोर्न फिल्म अपलोड होने के संदर्भ में जानकारी भेजी, जिसमें कहा गया कि इंदौर से कुछ फोन नंबरों के माध्यम से सोशल साइट पर गंदी फिल्में अपलोड की जा रही हैं।

इसी आधार पर इंदौर के आजाद नगर पुलिस थाना सहित दूसरे थानों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। यह मामला जांच में है।

यह भी पढ़ें-

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जो मामले सामने आए हैं वह आजाद नगर के अलावा दूसरे अन्य इलाकों के भी हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में लगी हुई है कि इस नंबर का किस तरह से उपयोग किया गया है और फिल्म कहां बनाई गई है। यह नंबर आखिर किसके हैं, यह पता किया जा रहा है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है, जिससे यह पता चलेगा कि यह नंबर संदिग्ध है या कुछ और वजह है।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।