1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पहले वीडियो कॉल पर बात फिर एक करोड़ के इनाम का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने दिल जीत लिया

पहले वीडियो कॉल पर बात फिर एक करोड़ के इनाम का ऐलान, सीएम मोहन यादव ने दिल जीत लिया

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 09, 2024 02:27 pm IST,  Updated : Aug 09, 2024 02:27 pm IST

मोहन यादव ने कहा कि पिछले ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीतने वाली टीम के सदस्य रहे खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये मिले थे और इस बार भी ऐसा ही होगा।

Mohan Yadav- India TV Hindi
मोहन यादव Image Source : PTI

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने 50 साल बाद हॉकी में लगातार दो ओलंपिक पदक जीते और ओलंपिक के इतिहास में सबसे सफल टीम के रूप में अपना दबदबा और मजबूत किया। हॉकी टीम के खिलाड़ियों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सभी का दिल जीत लिया है। सीएम मोहन यादव ने हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो कॉल पर विवेक से बात करते हुए यह ऐलान किया।

पेरिस में भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार (8 अगस्त) को स्पेन को 2-1 हराकर लगातार दूसरी बार कांस्य पदक पर कब्जा किया। यह भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश का आखिरी मुकाबला भी था। ऐसे में खिलाड़ियों ने उनके साथ मिलकर जमकर जश्न मनाया है। कप्तान हरमनप्रीत ने उन्हें कंधे पर उठाकर मैदान में घुमाया। श्रीजेश ने गोलपोस्ट के ऊपर बैठकर इस जीत का जश्न मनाया और कांस्य पर कब्जा जमाने के बाद कभी न भूलने वाले पल बिताए।

मोहन यादव ने किया वीडियो कॉल

खिलाड़ियों के जश्न मनाने तक मोहन यादव इंतजार करते रहे। जब विवेक सागर को समय मिला तो मोहन यादव ने उनसे बात की और शानदार खेल की तारीफ की। पदक जीतने पर विवेक को बधाई दी और कहा कि उनका बधाई संदेश सभी खिलाड़ियों तक पहुंचा दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शानदार प्रदर्शन और खेल में योगदान के लिए विवेक को एक करोड़ रुपये देगी। विवेक ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

भारतीय टीम की जीत के बाद मोहन यादव ने सभी को बधाई दी और विवेक सागर का जिक्र खासतौर पर किया। इसके बाद उनसे बात करते हुए वीडियो शेयर कर एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

यह भी पढ़ें-

मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलते ही फफक कर रोने लगीं आतिशी, देखें- वीडियो

नागपंचमी पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रात से ही हो रहे दर्शन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।