1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दुबई में व्यापारिक बैठकों के आयोजन में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा- ये है 'विकास यात्रा की एक मजबूत नींव'

दुबई में व्यापारिक बैठकों के आयोजन में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कहा- ये है 'विकास यात्रा की एक मजबूत नींव'

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 15, 2025 07:00 pm IST,  Updated : Jul 15, 2025 07:03 pm IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे के दौरान कई व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के मुद्दे पर खासा जोर डाला है।

दुबई में बैठक करते हुए सीएम मोहन यादव- India TV Hindi
दुबई में बैठक करते हुए सीएम मोहन यादव Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 से 15 जुलाई के दौरान अपने दुबई प्रवास के दौरान विभिन्न व्यापारिक बैठकों और निवेश संवाद कार्यक्रमों में शामिल हुए। दौरे के समापन पर मुख्यमंत्री ने दुबई से एक विशेष संदेश जारी कर इस यात्रा को 'विकास यात्रा की एक मजबूत नींव' बताया है।

पीएम मोदी ने दुबई के सामर्थ्य को पहचाना- सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'मेरे दुबई प्रवास के दौरान अनेक व्यापारिक बैठकों का आयोजन हुआ। मैं यहां के निवेशकों, भारतीय समुदाय के नागरिकों, सरकार के अधिकारियों और भारत के महावाणिज्य दूत का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई की सामर्थ्य को पहचाना है और 2015 से ही उन्होंने इस शहर को वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बनाने की दिशा में कार्य किया है।' 

आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए बने मजबूत आधार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने दुबई के माध्यम से विश्व में व्यापार के एक नए द्वार को खोलने का काम किया है।' सीएम ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इस ‘विकास यात्रा’ को इस भावना के साथ डिजाइन किया गया है कि यह राज्य के आर्थिक विकास और वैश्विक साझेदारियों के लिए एक मजबूत आधार बने।

वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर बनी सहमति

मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस दौरे के दौरान दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड, जाएफजा (जेबेल अली फ्री जोन), भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकों का आयोजन हुआ, जिसमें भारत मार्ट जैसे महत्वाकांक्षी वैश्विक व्यापार केंद्र को लेकर सहमति भी बनी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।