1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त- सीएम मोहन यादव

विश्व देखेगा सिंहस्थ का वैभव, किसानों के सम्मान में लैंड पूलिंग निरस्त- सीएम मोहन यादव

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 17, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:57 pm IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जाएगा।

बैठक करते हुए सीएम मोहन यादव- India TV Hindi
बैठक करते हुए सीएम मोहन यादव Image Source : REPORTER INPUT

किसान संघ, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और उज्जैन के जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन उज्जैन के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव की बैठक की गई। सिंहस्थ के आयोजन को लेकर समग्र रूप से चर्चा की गई। सिंहस्थ का आयोजन दिव्य, भव्य और विश्वस्तरीय करने के लिये हर संभव प्रयास करने पर सहमति बनी। 

किसानों की भावना का सम्मान- मोहन यादव

साधु संतों, किसानो के हितों का व्यापक रूप से ध्यान रखा जाएगा। चर्चा के बाद सिंहस्थ लैंड पूलिंग को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का सम्मान किया है।

सीएम की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
Image Source : REPORTER INPUTसीएम की बैठक में मौजूद पदाधिकारी

सीएम के साथ बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नगरीय प्रशासन विकास विभाग और जिला प्रशासन को आदेश जारी करने के निर्देश दिये बैठक में बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, किसान संघ की और से महेश चौधरी, कमल सिंह आंजना, अतुल माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पटेल, भरत बैस, रमेश दांगी बीजेपी संगठन की और से बीजेपी नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला महामंत्री कमलेश बैरवा, महामंत्री जगदीश पांचाल और आनंद खींची उपस्थित रहे। किसान संघ द्वारा मुख्यमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।