1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. फिर दिखी CM मोहन यादव की सादगी, भोपाल की सड़कों पर खरीदा फल, ट्रैफिक लाइट पर रोकी कार; कोई काफिला नहीं

फिर दिखी CM मोहन यादव की सादगी, भोपाल की सड़कों पर खरीदा फल, ट्रैफिक लाइट पर रोकी कार; कोई काफिला नहीं

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 11, 2025 10:28 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 10:28 am IST

सीएम मोहन यादव एक बार फिर अपने चीर-परिचित अंदाज में आम लोगों के बीच पहुंचे। गुरुवार की रात सीएम मोहन यादव सड़क किनारे ठेले से फल खरीदते दिखे। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का भी आम लोगों की तरह ही पालन किया।

सीएम मोहन यादव ने यूपीआई से किया पेमेंट।- India TV Hindi
सीएम मोहन यादव ने यूपीआई से किया पेमेंट। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव की सादगी एक बार फिर देखने को मिली है। यहां राजधानी भोपाल के निवासी उस वक्त चौंक गए, जब 10 जुलाई की रात प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव अचानक उनके बीच जा पहुंचे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाजार में न केवल आम जनता से मुलाकात की बल्कि उनका हालचाल भी जाना। सीएम मोहन यादव ने ठेले वाले से फल भी खरीदे। इस दौरान उन्होंने फल बेचने वाले को डिजीटल पेमेंट भी किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन भी किया। सीएम मोहन यादव ट्रैफिक लाइट पर काफी देर तक रुके रहे। 

प्रोटोकॉल तोड़कर जनता के बीच पहुंचे सीएम

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में सारे प्रोटोकॉल तोड़कर न्यू मार्केट में जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने यहां एक विक्रेता से खुद फल खरीदे। उन्होंने फल खरीदने के बाद तत्काल डिजिटल भुगतान भी कर दिया। उन्होंने ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय के संबंध में बातचीत भी की। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने आम जनता का भी हालचाल जाना। सीएम मोहन यादव को अपने बीच देखकर आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

सीएम ने ठेले से खरीदा फल।
Image Source : INDIA TVसीएम ने ठेले से खरीदा फल।

रेड सिग्नल पर रोकी गाड़ी

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सादगी के साथ सिर्फ दो वाहनों में बाजार पहुंचे। यहां करीब 15 मिनट तक रुक कर उन्होंने फल खरीदा और फिर अपने निवास की ओर लौट गए। उनका यह अंदाज लोगों को चौंका गया। इतना ही नहीं लौटते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेड सिग्नल पर खुद गाड़ी रोककर ट्रैफिक नियमों का पालन किया। इस तरह उन्होंने यह भी स्पष्ट संदेश दिया कि कानून का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है, चाहे वह आम हो या विशेष। उनका सादगीपूर्ण व्यवहार प्रदेशवासियों को यह प्रेरणा देता है कि नेतृत्व का अर्थ केवल उच्च पद पर बैठना नहीं, बल्कि आचरण से उदाहरण प्रस्तुत करना भी होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।