1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP: कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, 12 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती

MP: कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, 12 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2021 09:23 am IST,  Updated : Apr 24, 2021 09:25 am IST

मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई।

MP: कांग्रेस विधायक...- India TV Hindi
MP: कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन, 12 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती Image Source : SOCIAL MEDIA

इंदौर: मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की शनिवार तड़के यहां एक निजी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 49 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भूरिया पिछले 12 दिन से इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती थीं। वह विधानसभा में अलीराजपुर जिले के जोबट क्षेत्र की नुमाइंदगी करती थीं।

शैल्बी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विवेक जोशी ने बताया कि भूरिया के फेफड़ों में 70 प्रतिशत से ज्यादा संक्रमण था। जोशी ने बताया कि भूरिया को जीवन रक्षक तंत्र पर भी रखा गया था। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर में पहली बार विधायक बनी थीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।