1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. विधायक की कार का कटा 10 हजार रुपए का चालान, ब्लैक Scorpio में हूटर लगाकर चलना पड़ा महंगा, देखें VIDEO

विधायक की कार का कटा 10 हजार रुपए का चालान, ब्लैक Scorpio में हूटर लगाकर चलना पड़ा महंगा, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 25, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Mar 25, 2026 01:01 pm IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार का 10 हजार रुपए का चालान कट गया है। इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।

Suresh Raje- India TV Hindi
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार का कटा चालान Image Source : REPORTER INPUT

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार में हूटर लगाकर चल रहे कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने विधायक का 10 हजार रुपए का चालान काटा है। जिस समय ये चालान काटा गया, उस समय विधायक कार में ही मौजूद थे। 

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर डबरा सिविल न्यायालय से मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल की मंगलवार को शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली। नगर के पिछोर तिराहे पर सिविल न्यायालय के सभी मजिस्ट्रेटों के द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया गया। 

इस दौरान नाबालिक चालकों सहित अन्य वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए। जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 40 से अधिक वाहनों का चालान हुआ है और कई वाहनों को जब्त कर सिटी थाना परिसर में रखवाया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से जनता में ये संदेश पहुंचेगा कि पुलिस-प्रशासन यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए अलर्ट मोड में है और लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।

कांग्रेस विधायक के खिलाफ कार्रवाई

वाहन चेकिंग के दौरान इलाके से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार गुजरी, जिसमें वह खुद बैठे हुए थे। कार में हूटर लगा हुआ था, इस वजह से विधायक के खिलाफ कार्रवाई हुई और उनका 10 हजार रुपए का चालान किया गया। 

विधायक का सामने आया बयान

कांग्रेस विधायक ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई पर कहा, "मैंने न्यायालय की प्रक्रिया का पालन किया है। यह अगर सब पर लागू हो तो इनकी गरिमा बढ़ेगी।" अपने हूटर हटने को लेकर उन्होंने कह, "हम ने न्यायालय के आदेश का पालन किया है लेकिन हमारे हूटर दोबारा दिखेंगे क्योंकि जब तक प्रदेश में सभी सत्ताधारियों के हूटर नहीं हट जाते, तब तक हमारे भी हूटर दिखेंगे।" (इनपुट: भूपेन्द्र भदौरिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।