1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कांग्रेस विधायक ने भगवान शिव के खिलाफ कहे अपशब्द, विश्वास सारंग ने राहुल गांधी से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक ने भगवान शिव के खिलाफ कहे अपशब्द, विश्वास सारंग ने राहुल गांधी से की कार्रवाई की मांग

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Avinash Rai
 Published : Oct 17, 2024 06:18 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 06:18 pm IST

ग्वालियर संभाग के श्योपुर सीट से कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भगवान शिव के खिलाफ अपशब्द बोलते दिख रहे हैं। इसे लेकर अब भाजपा ने राहुल गांदी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है।

Congress MLA used abusive language against Lord Shiva Vishwas Sarang demanded action from Rahul Gand- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल इलाके के श्योपुर विधायक बाबू लाल जंडेल का एक विवादित वीडियो सामने आने से प्रदेश की राजनीति में बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल इस विवादित वीडियो में विधायक भगवान शिव का नाम लेते हुए अपशब्द का इस्तेमाल कर रहे है। मामला सामने आते ही प्रदेशभर में विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने विधायक बाबू जंडेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज में शिव मंदिर के बाहर विधायक का पुतला जलाया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा, इससे ज्यादा आपत्तिजनक कुछ भी नहीं हो सकता है। यह कांग्रेस की परिपाटी है और पद्धति भी है।

भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि सनातन को बदनाम करना, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना, भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों को आजाद करके सनातन को पूरी दुनिया में बदनाम करना, यह कांग्रेस का एजेंडा है। राहुल गांधी कहां चले गए जो मध्य प्रदेश चुनाव के समय त्रिपुंड लगाकर महाकाल बाबा दर्शन करके अपने आप को शिव भक्त कह रहे थे। कहां गईं वह प्रियंका जो गंगा जी में डुबकी लगाकर कह रही थीं कि हम हिंदू हैं। अगर आप हिंदू हैं, तो आप क्या अपने विधायक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। कांग्रेस हर समय सनातन के खिलाफ रहती है। प्रियंका-राहुल गांधी को जल्द इसपर कार्रवाई करनी चाहिए। 

कांग्रेस ने क्या कहा?

वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि माफी मांग लेंगे भगवान की बात है। लेकिन सनातन धर्म और संस्कृति का जिन्होंने ठेका ले रखा है, उनके राज्य में क्या हो रहा है। बलात्कार और बेरोजगारी क्या सनातन धर्म की परंपरा का हिस्सा है। मुकेश नायक ने आगे कहा कि यह वीडियो तकरीबन 5 साल पुराना है। हास परिहास व्यंग्य विनोद में बनाया गया वीडियो है। विधायक ने खुद शंकर भगवान के मंदिर के लिए 5 एकड़ की जमीन दी थी। वह स्वयं इस मंदिर के पुजारी हैं। उनके एक मित्र जो भाजपा में चले गए हैं, उनके द्वारा चुनावी फायदे के लिए इस वीडियो का सार्वजनिक किया गया है, जो वर्तमान विधायक के साथ भाजपा में चले गए। 

क्या बोले विधायक बाबूलाल जंडेल

कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल ने कहा कि मैंने देखा है। यह साल भर पुराना वीडियो है। मेरे कमरे पर मैं बैठा था, कुछ लोग बैठे थे, जब पार्वती और शिव जी की धार्मिक चर्चा चल रही थी। मैं शिव भक्त हूं, शिवलिंग पर से हमारी बहस होना शुरू हुई लिंग की परिभाषा मैंने लोगों को बताई। शिवलिंग की परिभाषा क्या होती है, जो हमारी देसी भाषा है वह मेरा वीडियो काट दिया गया। 15-20 मिनट हमारे धार्मिक शंकर जी की शक्ति की रचना कैसे हुई इस पर बातचीत चल रही थी। मैं सीधी प्रकृति का आदमी हूं। हर आदमी को मैं मकान-जगह देता हूं, चाहे वह दारू पीने वाला हो, मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने (भाजपा) जो वीडियो मेरे खिलाफ डाला था। शिव पुराण में भी लिखा है कि शिवलिंग की परिभाषा क्या है? शिव पूजा क्यों करते हैं? मेरे पूरा वीडियो में था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।