1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Coronavirus: MP में सामने आए 106 नए मरीज, कुल मामले 3 हजार के करीब

Coronavirus: MP में सामने आए 106 नए मरीज, कुल मामले 3 हजार के करीब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 09:56 pm IST,  Updated : May 04, 2020 10:33 pm IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 106 नए मरीज सामने आए। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 2942 हो गई है।

Madhya Pradesh- India TV Hindi
Madhya Pradesh Image Source : INDIA TV

भोपाल. मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 106 नए मरीज सामने आए। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर 2942 हो गई है। इसकी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से नौ लोगों मौत हुयी है। इनमें उज्जैन में पांच, बुरहानपुर में दो और रायसेन एवं इंदौर में एक-एक व्यक्ति की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 165 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 77 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 35, भोपाल में 15, देवास एवं खरगोन में सात-सात, खंडवा में छह, होशंगाबाद, बुरहानपुर, मंदसौर एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 43 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 31, बुरहानपुर में 16, उज्जैन में 10, जबलपुर एवं रायसेन में दो-दो और मुरैना एवं सतना में एक-एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,611 हो गयी है, जबकि भोपाल में 563, उज्जैन में 166, जबलपुर में 98, खरगोन में 77, रायसेन में 59, धार में 55, खंडवा में 47, होशंगाबाद में 36, मंदसौर में 36, बड़वानी में 26, देवास में 26, बुरहानपुर में 34, रतलाम में 16, मुरैना में 17, विदिशा में 13 एवं आगर मालवा में 12 हो गई है।

इनके अलावा, शाजापुर में सात, सागर, छिंदवाड़ा एवं ग्वालियर में पांच-पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, शहडोल एवं हरदा में तीन-तीन, शिवपुरी, टीकमगढ़, रीवा एवं अनूपपुर में दो-दो और बैतूल, डिंडोरी, अशोकनगर, पन्ना एवं सतना में एक-एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं। दो कोविड-19 संक्रमित मरीज अन्य राज्यों के हैं। प्रदेश के सतना जिले में पहली बार आज एक व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 34 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं।

वहीं, कल जारी बुलेटिन में निवाडी जिले में दर्शित एक कोरोना वायरस संक्रमित की द्वितीय एवं तृतीय रिपोर्ट निगेटिव होने से उन्हें गाइडलाइन के अनुसार कोविड—19 संक्रमित की श्रेणी में नहीं माना गया है। अत: उसे विलोपित किया गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,921 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,860 की हालत स्थिर है जबकि 61 मरीज गंभीर हैं। कुल 856 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। स्वस्थ हुये मरीजों का प्रतिशत 29.09 पर पहुंच गया है। कोरोना वायरस के घातक संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश में प्रभावित जिलों में कुल 836 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। 

With inputs from Bhasha

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।