1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1514 नए केस मिले, 13 और मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1514 नए केस मिले, 13 और मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 29, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 09:42 pm IST

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1514 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,04,745 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1514 नए केस मिले, 13 और मरीजों की मौत- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1514 नए केस मिले, 13 और मरीजों की मौत Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1514 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,04,745 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 13 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,250 हो गयी है। 

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और ग्वालियर, जबलपुर, खरगोन, रतलाम, बैतूल, सीधी एवं गुना में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 756 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 517, उज्जैन में 100, सागर में 139, जबलपुर में 223 एवं ग्वालियर में 181 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 536 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये हैं, जबकि भोपाल में 339, ग्वालियर में 70 और जबलपुर में 63 नये मामले सामने आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,04,745 संक्रमितों में से अब तक 1,86,521 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 14,974 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,508 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।