1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1363 नए मामले, 14 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1363 नए मामले, 14 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 19, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 08:34 pm IST

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1363 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,018 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1363 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1363 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,88,018 तक पहुंच गई। गुरुवार को सबसे ज्यादा नए मामले इंदौर से आए हैं, जबकि राजधानी भोपाल का इस मामले में दूसरा नंबर है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,129 हो गई है। अब तक इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें इंदौर में हुई हैं।

‘अब तक सबसे ज्यादा मौतें इंदौर में’

राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 3 और ग्वालियर, रायसेन तथा सागर में दो-दो और भोपाल, जबलपुर दमोह, मंदसौर एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से हुई मौतें के मामले में इंदौर पहले जबकि भोपाल दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा, ‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 722 लोगों की मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 502, उज्जैन में 99, सागर में 130, जबलपुर में 215 एवं ग्वालियर में 172 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

‘गुरुवार को 887 लोग हुए ठीक’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कोविड-19 के सबसे ज्यादा नए मामले इंदौर से सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर से कोरोना वायरस से संक्रमण के 255 नए मामले सामने आए हैंष जबकि भोपाल में 231, ग्वालियर में 92 और जबलपुर में 60 नए मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,88,018 संक्रमितों में से अब तक 1,75,089 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 9,800 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को 887 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।