1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1575 नए मामले आए, 25 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1575 नए मामले आए, 25 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 09:49 pm IST

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1575 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक महामारी से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,820 तक पहुंच गई है।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Indore Coronavirus- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1575 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1575 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक महामारी से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,820 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों में सबसे ज्यादा इंदौर से सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 25 और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,624 हो गया है। रविवार को हुई मौतों में भी सबसे ज्यादा 7 मौतें इंदौर में हुई हैं।

अब तक इंदौर में सबसे ज्यादा 635 मौतें

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर 7, भोपाल में 3, जबलपुर, ग्वालियर एवं राजगढ़ में 2-2 और सागर, धार, रतलाम, शहडोल, होशंगाबाद, दमोह, छिंदवाड़ा, मंदसौर एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’ उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 635 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 426, उज्जैन में 97, सागर में 116, जबलपुर में 179 एवं ग्वालियर में 145 मरीजों की मौत हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।

अभी तक 1,29,019 मरीज हुए ठीक
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के सबसे अधिक 429 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे नंबर पर भोपाल रहा जहां संक्रमण के 256 नए मामले सामने आए। इसके अलावा ग्वालियर में 45 एवं जबलपुर में 103 नए मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,46,820 संक्रमितों में से अब तक 1,29,019 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 15,177 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,985 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।