1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नर्मदा नदी के तट पर नाबालिग लड़कियों ने सरेआम पी शराब, मनाया नशे वाला जन्मदिन; देखें VIDEO

नर्मदा नदी के तट पर नाबालिग लड़कियों ने सरेआम पी शराब, मनाया नशे वाला जन्मदिन; देखें VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 23, 2025 09:13 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 09:22 pm IST

नर्मदा नदी के तट पर दो नाबालिग लड़कियां शराब पीकर जन्मदिन मनाते नजर आईं। लड़कियों की इस हरकत का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

नर्मदा तट पर शराब पीती नाबालिग लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
नर्मदा तट पर शराब पीती नाबालिग लड़कियों का वीडियो हुआ वायरल Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नर्मदा नदी के तट पर दो नाबालिग लड़कियां शराब पीकर जन्मदिन मनाते नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में हड़कंप मच गया।

केक काटा और शराब पी

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो डिंडौरी नगर के प्रसिद्ध डेम घाट का है। वीडियो में दो नाबालिग लड़कियां नर्मदा तट पर केक काटकर जन्मदिन मनाती नजर आ रही हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उत्सव के दौरान ये लड़कियां सरेआम शराब का सेवन भी कर रही हैं। पवित्र नदी के किनारे इस तरह की अमर्यादित हरकत ने स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

वीडियो वायरल होते ही आबकारी विभाग हरकत में आया। विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वीडियो के आधार पर दोनों नाबालिग लड़कियों की पहचान की और उन्हें पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया। विभाग ने लड़कियों के परिजनों को कार्यालय बुलाकर उन्हें सौंपा।

आखिर कहां से आ रही अवैध शराब?

इस घटना ने डिंडौरी नगर प्रशासन और पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। बड़ा सवाल यह है कि पवित्र नर्मदा नदी क्षेत्र में शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है, फिर भी इन नाबालिगों तक शराब कैसे पहुंची? क्या डिंडौरी नगर में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है? स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नर्मदा तट जैसे धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस गश्त की कमी के कारण ऐसी असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।

(रिपोर्ट- दीपक कुमार नामदेव)

ये भी पढ़ें-

नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, लहराता हुआ बीच सड़क पर ही पलट दिया भारी-भरकम ट्रक; खौफनाक है VIDEO

लव मैरिज से नाराज भाई-जीजा ने आधी रात घर पर बोला धावा, बहू को घसीटा; CCTV में कैद हुई वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।