1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Video: विधवा की कहानी सुन भावुक हुए ऊर्जा मंत्री, इंजीनियर को डांटकर जुड़वाया कनेक्शन, 6 दिन से अंधेरे में थी

Video: विधवा की कहानी सुन भावुक हुए ऊर्जा मंत्री, इंजीनियर को डांटकर जुड़वाया कनेक्शन, 6 दिन से अंधेरे में थी

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Aug 28, 2025 12:54 pm IST,  Updated : Aug 28, 2025 12:56 pm IST

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने असिस्टेंट इंजीनियर को फटकार लगाई और तुरंत विधवा महिला के घर का कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा। इसके बाद महिला के घर बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया है।

Women electricity connection- India TV Hindi
महिला के घर जुड़ा बिजली कनेक्शन Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक विधवा महिला की कहानी सुनकर भावुक हो गए। यह विधवा महिला अपने दो नाबालिग बेटों के साथ छह दिन से अंधेरे में रह रही थी। महिला ने रोते हुए अपनी परेशानी मंत्री जी को बताई तो वह भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत असिस्टेंट इंजीनियर को फटकार लगाई और महिला के घर बिजली कनेक्शन जोड़ने को कहा। इसके बाद महिला के घर बिजली कनेक्शन जोड़ दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ई सड़क पर रहने वाली महिला का छह हजार रुपये बिजली बिल बकाया था। इसी वजह से उसके घर का कनेक्शन काट दिया गया था। वह छह दिन से बिजली विभाग ऑफिस के चक्कर काट रही थी, लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। गुरुवार को उसने ऊर्जा मंत्री के सामने अपनी पीड़ा बयां की और तुरंत ही उसकी समस्या का समाधान हो गया।

पहले भी अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इससे पहले भी कई मौकों पर बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। मई के महीने में वह रात तीन बजे बिजली विभाग के ऑफिस पहुंच गए थे। इंजीनियर को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा था कि झूठ मत बोलो। इसके बाद उन्होंने जून के महीने में एसी नहीं चलाने का फैसला किया था। उन्होंने जनता से जुड़ने के लिए और बिजली की बचत करने की मिसाल पेश करते हुए यह कदम उठाया था। एक बार उन्हें ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बेल हटाते हुए भी देखा गया था।

खुद साफ किया था नाला

जुलाई के महीने में लोगों ने गंदगी की शिकायत की थी। ऐसे में ऊर्जा मंत्री खुद फावड़ा लेकर नाली साफ करने लगे थे। इससे पहले भी वह आम लोगों से जुड़ने के लिए अलग-अलग काम करते रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष उन पर निशाना भी साधता रहा है।

(ग्वालियर से भूपेंद्र भदौरिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।