1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्राइमरी स्कूल का टीचर है या धनकुबेर? 27 साल में वेतन पाया 38 लाख, संपत्ति बनाई 8.36 करोड़ रुपये

प्राइमरी स्कूल का टीचर है या धनकुबेर? 27 साल में वेतन पाया 38 लाख, संपत्ति बनाई 8.36 करोड़ रुपये

 Published : Feb 06, 2025 06:41 am IST,  Updated : Feb 06, 2025 06:41 am IST

शिवपुरी में ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक प्राइमरी स्कूल के शिक्षक के घर रेड की है। इस रेड में मिली संपत्तियों के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। इनमें प्लॉट्स, दुकानें, घर से लेकर सोना-चांदी और करोड़ों का कैश भी शामिल हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक ऐसी रेड हुई है जिसमें बरामद संपत्तियों के बारे में सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। जिले में सरकारी प्राइमरी स्कूल के एक शिक्षक के पास 52 भूखंड समेत 8.36 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है जो उसकी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक है। शिक्षक का नाम सुरेश सिंह भदौरिया है। DSP डी. पी. गुप्ता ने बताया कि ग्वालियर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बुधवार सुबह जिले के भौंती कस्बे में भदौरिया के आवास पर छापा मारा।

छापे में क्या-क्या मिला?

EOW ने एक विज्ञप्ति में बताया कि भदौरिया एवं उसके परिवार के पास सामूहिक रूप से 52 भूखंड, दुकानें, मकान, वाहन, सोना-चांदी समेत 8.36 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। ईओडब्ल्यू की जांच के अनुसार, भदौरिया ने अब तक अपनी नौकरी से कुल 38.04 लाख रुपये का वेतन अर्जित किया है।

27 साल से शिक्षक है आरोपी

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 65 हजार मासिक वेतन पाने वाला शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया 1998 से नौकरी में है। शिक्षक के पास कुल 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपये की चल-अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी शिक्षक ने अपने लगभग 27 साल के सेवाकाल में वेतन के रूप में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपये की धनराशि ही प्राप्त की।

12 बैंक पासबुक, कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद

छापेमारी के दौरान EOW ने 12 बैंक पासबुक और कई भूमि स्वामित्व दस्तावेज बरामद किए, जिनकी जांचकर्ता आगे की जानकारी के लिए छानबीन कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।