1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्रेमी संग फरार हो गई बहू, लौटकर आई तो ससुराल वालों ने ऐसे उतारा प्यार का भूत-देखें वीडियो

प्रेमी संग फरार हो गई बहू, लौटकर आई तो ससुराल वालों ने ऐसे उतारा प्यार का भूत-देखें वीडियो

 Published : Jun 22, 2024 09:33 am IST,  Updated : Jun 22, 2024 09:44 am IST

मध्य प्रदेश में प्रेमी से शादी करने के लिए फरार महिला को पकड़कर उसके परिजनों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रेमी से शादी करने के गई विवाहिता को जेठ-देवर ने बुरी तरह पीटा- India TV Hindi
प्रेमी से शादी करने के गई विवाहिता को जेठ-देवर ने बुरी तरह पीटा Image Source : INDIA TV

धारः मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला के साथ बर्बरतापूर्वक पिटाई का मामला सामने आया है। घटना गंधवानी तहसील के टांडा थाना अंतर्गत ग्राम कोदी की है। महिला की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाहिता महिला पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी से दूसरी शादी के लिए घर से फरार हो गई थी। इस बात से नाराज होकर परिवार के लोगों ने ही महिला को बुरी तरह से पीटा।

महिला की पिटाई करने वाले 7 लोग गिरफ्तार

वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो में गांव के सरपंच नूर सिंह और महिला के परिवार के लोग शामिल हैं। सरपंच को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था जबकि बाकी अन्य आरोपियों को देर रात गिरफ्तार किया गया।

गांव के सरपंच और महिला के परिवार पर पिटाई का आरोप

पुलिस ने बताया कि ग्राम कोदी आंगनवाड़ी केन्द्र के सामने पीटा गया था। पिटाई करने वाले लोगों में महिला का देवर, जेठ और ग्राम सरपंच नूर सिंह शामिल हैं। इसके अलावा गांव के अतर, गुलाब और मड़िया पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला ने गांव के सरपंच, अपने परिवार के लोगों और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 307, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया है।

यहां देखें वीडियो

महिला सुरक्षा के दावों पर सवालिया निशान

इस घटना के मामले पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। जिस क्षेत्र का यह वीडियो वायरल हो रहा है वह गंधवानी विधानसभा कांग्रेस विधायक नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की है। वहीं, जिले से हाल ही में सांसद चुनी सावित्री ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है। जिन्हें महिला बाल विकास विभाग दिया गया। महिला की पिटाई के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे तमाम दावों पर सवालिया निशान लग गया है। विपक्षी कांग्रेस ने इस मामले में सरकार की आलोचना की है।

 (धार से एकता की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।