Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; घर में रखे हुए थे गैस के 10 टैंक

इंदौर: चार्जिंग प्वाइंट की चिंगारी से घर में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत; घर में रखे हुए थे गैस के 10 टैंक

Edited By: Vinay Trivedi Published : Mar 18, 2026 07:36 am IST, Updated : Mar 18, 2026 08:40 am IST

Indore House Fire: इंदौर में तब हड़कंप मच गया जब एक घर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस अग्निकांड में 7 लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इंदौर के घर में भयानक...- India TV Hindi
Image Source : ANI इंदौर के घर में भयानक आग लग गई है।

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। दरअसल, ब्रिजेश्वरी एनेक्स के रिहायशी इलाके में मौजूद एक मकान में भयानक आग लगने से 7 लोगों की जान चली गई है। घटना के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया गया। इस घटना की शुरुआती जांच में चार्जिंग प्वाइंट में स्पार्क के बाद आग लगने के बारे में पता चला है। अग्निकांड के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में तड़के साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे के बीच आग लगी थी। मकान से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है और आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

इंदौर के डीएम शिवम वर्मा के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अब तक घर की 2 मंजिलों को पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है, जबकि एक अन्य मंजिल की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर फंसा ना रह गया हो।

चार्जिंग के दौरान हुआ था विस्फोट

वहीं, इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने शुरुआती जांच के आधार पर कहा कि हादसे का कारण इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट हो सकता है। घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी, तभी चार्जिंग प्वाइंट में विस्फोट हुआ और आग तेजी से पूरे घर में फैल गई।

घर में रखे थे गैस के 10 टैंक

उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति और भी भयानक तब हो गई जब घर के अंदर रखे 10 से ज्यादा गैस टैंक में से भी कुछ फट गए, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। साथ ही, घर में ज्वलनशील केमिकल भी रखे हुए थे, जिसने आग को भड़काने में मदद की।

3 लोगों को घर से किया गया रेस्क्यू

आग की चपेट में आया ये मकान मनोज पुगालिया का बताया जा रहा है, जो पॉलिमर का बिजनेस करते थे। हादसे में 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 6 लोगों की जान चली गई। फिलहाल प्रशासन पूरे केस की गहराई से जांच कर रहा है और आग लगने की सटीक वजहों का पता लगा रहा है।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर ने बेहोश करके बना लिया युवती का अश्लील वीडियो, 14 महीने तक किया बलात्कार; पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement