1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 27, 2026 08:57 am IST,  Updated : Mar 27, 2026 09:57 am IST

ग्वालियर में एक स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हैं।

ऑटो में 9 लोग थे सवार।- India TV Hindi
ऑटो में 9 लोग थे सवार। Image Source : REPORTER INPUT

इस वक्त की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सामने आ रही है। यहां स्कॉर्पियो और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतक में दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। वहीं एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर मौजूद लोग हादसे को देखकर हैरान रह गए।

ऑटो में सवार थे 9 लोग

बता दें कि ऑटो में चालक सहित 9 लोग सवार थे। इसमें से पांच की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं। ये हादसा ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। परशुराम चौराहे के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। ये सभी लोग सताऊं गांव स्थित शीतला माता मंदिर दर्शन से दर्शन करके लौट रहे थे।

घायलों का इलाज जारी

घटना इतनी भीषण थी कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए और आसपास से गुजर रहे लोगों और पुलिस ने तुरंत ऑटो में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ऑटो को टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो सवार गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल घटना की गंभीरता को देखते पूरे शहर में गाड़ी की तलाशी के लिए नाकाबंदी लगा दी गई है। इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। (इनपुट- भूपेंद्र भदौरिया)

यह भी पढ़ें-

खुद को 'शिव का अवतार' बताकर स्वयंभू धर्मगुरु ने महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता को 'पार्वती' कहकर झांसे में लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।