1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. हवाई दौरों से कुछ नहीं होनेवाला है, CM बताएं कि लोगों को क्या राहत मिल रही है: कमलनाथ

हवाई दौरों से कुछ नहीं होनेवाला है, CM बताएं कि लोगों को क्या राहत मिल रही है: कमलनाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 31, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Aug 31, 2020 02:58 pm IST

मध्य प्रदेश में बाढ़ के बिगड़ते हालात के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है।

MP flood, Kamalnath, shivraj singh chouhan- India TV Hindi
हवाई दौरों से कुछ नहीं होनेवाला है, CM बताएं कि लोगों को क्या राहत मिल रही है: कमलनाथ Image Source : FILE

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में बाढ़ के बिगड़ते हालात के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि घोषणाओं, हवाई दौरों से कुछ नहीं होने वाला,मुख्यमंत्री बताएं कि​ जिनके मकान, मवेशी गए हैं उनको क्या राहत मिल रही है। कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में बाढ़ से विभिन्न ज़िले प्रभावित हुए हैं आज ये हमारी प्राथमिकता रहनी चाहिए कि इनको राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ये बताएं कि जिनके मकान, मवेशी गए हैं उनको क्या राहत मिल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।