1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दहेज में गाड़ी की ऐसी डिमांड... बहू की गर्म चिमटे से पिटाई, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर, मौत के मुंह से जूझ रही पीड़िता

दहेज में गाड़ी की ऐसी डिमांड... बहू की गर्म चिमटे से पिटाई, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर, मौत के मुंह से जूझ रही पीड़िता

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 25, 2025 10:15 am IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:08 am IST

पीड़ित महिला का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता के ससुरलवाले सभी फरार हैं। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पीड़ित महिला- India TV Hindi
पीड़ित महिला Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहु को यातनाएं दी हैं। दहेज के लोभियों ने बहू को गर्म चिमटे से जलाया है। डंडों से मारपीट की है। बहू के शरीर में कई जगह पर गंभीर घाव के निशान भी हैं। 

दिल्ली के अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज

ससुरालवालों की यातनाएं यहीं पर खत्म नहीं हुईं। उसके बाद दहेज लोभियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर बहू को पिला दिया। महिला की हालत गंभीर है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

पति, सास, ससुर और ननद ने महिला को मौत के मुंह में ढकेला

घटना एक 1 महीने पहले की है। जहां गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर महिला सोनाली के पति, सास, ससुर, ननद ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया। 

महिला को ग्वालियर से दिल्ली रेफर किया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मायके से माता-पिता ग्वालियर पहुंचे। गंभीर हालत में ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए महिला को रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने सोनाली के पिता सतीश शर्मा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर की है।

रिपोर्टर- भूपेन्द्र भदौरिया 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।