1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. ये गर्मी क्या न कराए! ग्वालियर में पानी का टैंकर चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, 24 दिन बाद भी नहीं मिला चोर

ये गर्मी क्या न कराए! ग्वालियर में पानी का टैंकर चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना, 24 दिन बाद भी नहीं मिला चोर

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 25, 2025 11:39 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:39 am IST

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर आता है और ट्रैक्टर के सहारे टैंकर चोर कर ले जाता है। हालांकि, पुलिस घटना के 24 दिन बाद भी चोर को नहीं पकड़ पाई है।

tanker chori- India TV Hindi
सीसीटीवी में टैंकर ले जाता युवक Image Source : INDIA TV

मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां  ग्वालियर में टैंकर चोरी का मामला सामने आया है। पानी की किल्लत के चलते एक चोर ने पानी से भरा टैंकर ही चुरा लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन पुलिस चोर को नहीं पकड़ पा रही है। अहम बात यह है कि टैंकर मालिक ने पुलिस के साथ मिलकर 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तब जाकर चोरी का खुलासा हुआ, लेकिन अब तक चोर पकड़ नहीं आया है।

दो दिन में एक बार आ रहा पानी टैंकर

मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम का है। यहां पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ टैंकर चोरी का मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है, लेकिन घटना के 24 दिन बाद भी चोर को नहीं पकड़ पाई है। भीषण गर्मी के दौर में शताब्दी पुरम इलाके में पानी की किल्लत है। यहां एक दिन छोड़कर लोगों को टैंकर से बड़ी मुश्किल में पानी मिल पाता है। शताब्दीपुरम इलाके में पवन शुक्ला के यहां मकान का निर्माण हो रहा था और पानी की सप्लाई टैंकर से की जा रही थी।

रात में ट्रैक्टर लेकर आया चोर

पवन शुक्ला के मकान के बाहर पानी से भरा टैंकर रखा था। देर रात मुंह पर कपड़ा बांधकर चोर ट्रैक्टर लेकर आया और ट्रैक्टर के सहारे पानी से भरे टैंकर को लेकर मौके से फरार हो गया। टैंकर मलिक को जब इसकी सूचना लगी तो मालिक मौके पर पहुंचा। पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद टैंकर मलिक ने पुलिस के साथ मिलकर आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी  खंगाले। इस दौरान चोर मालनपुर की ओर ट्रैक्टर से टैंकर ले जाते हुए दिखाई दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सीसीटीवी के आधार पर महाराजपुरा पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अब भी पुलिस के हाथ खाली के खाली हैं। वही, टैंकर मलिक का कहना है कि टैंकर में पानी भरा था और आसपास के इलाके में पानी की किल्लत है। इसी वजह से पानी के साथ चोर टैंकर को भी अपने साथ ले गया है। महाराजपुरा पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

(ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।