1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. दिन में रेकी और रात में पति करता चोरी, पत्नी भी देती थी साथ, दोनों गिरफ्तार, कैश-गोल्ड समेत 18 लाख का माल जब्त

दिन में रेकी और रात में पति करता चोरी, पत्नी भी देती थी साथ, दोनों गिरफ्तार, कैश-गोल्ड समेत 18 लाख का माल जब्त

 Published : Mar 21, 2026 10:10 pm IST,  Updated : Mar 21, 2026 11:41 pm IST

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके पास से बड़ी मात्रा में गोल्ड और कैश बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों ने मध्य प्रदेश के अलावा यूपी के कई जिलों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार- India TV Hindi
दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी की सनसनीखेज घटनाओं को अकेले ही अंजाम दिया करता था। दिन में यह बदमाश अरविंद रजक टारगेट होने वाले घर की रेकी करता था। रात में वह नकाब पहनकर वारदातों को अंजाम देता था। इस काले कारनामे पर पत्नी भी उसका साथ देती थी।

हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

मामले की अधिक जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विदिता डागर ने बताया कि अरविंद रजक नाम के चोर को हजीरा पुलिस ने कट्टे और औजारों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर इसने कई सनसनीखेज चोरी की वारदातों से पर्दा उठाया है। 

आरोपी के खिलाफ 46 से अधिक अपराध दर्ज

इस बदमाश पर 46 से अधिक अपराध दर्ज हैं, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों के अलावा सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर में भी चोरी की गई है। इसके कब्जे से 105 ग्राम सोने के जेवरात, 2 लाख रुपए नकद यानी कुल मिलाकर लगभग 18 लाख का माल जप्त किया गया है।

चोरी की वारदात में पत्नी भी देती थी साथ

अरविंद रजक की चोरी की घटनाओं में पत्नी ज्योति भी शामिल रही है। वह चोरी के सामान को ठिकाने लगवाने में मदद करती थी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि आरोपी अरविंद रजक चोरी की बाइक से रेकी करने जाता था। वह इस बात का ख्याल रखता था कि जहां घर में बड़े बुजुर्ग रहते हों अथवा जहां सीसीटीवी कैमरे न हों। शातिर चोर ऐसे ही घरों को निशाना बनाता था।

यूपी और एमपी के इन जिलों में चोरी की वारदात

पुलिस के सामने आरोपी ने महाराजपुरा की ही आधा दर्जन से ज्यादा चोरी कबूल की हैं। इसके अलावा मुरैना हजीरा, होशंगाबाद, सीहोर झांसी, इटारसी आदि शहरों में इसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। एडिशनल एसपी विदिता डागर ने कहा कि पति-पत्नी से पूछताछ जारी है।

भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।