1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. "आप मेरे लिए पोहा तक नहीं बना सकते", इस बात के लिए पति से नाराज नई नवेली दुल्हन ने दी जान

"आप मेरे लिए पोहा तक नहीं बना सकते", इस बात के लिए पति से नाराज नई नवेली दुल्हन ने दी जान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 01, 2024 11:41 am IST,  Updated : Sep 01, 2024 11:50 am IST

ग्वालियर में एक नवविवाहित युवती अपने पति के हाथ का पोहा खाने की इच्छा जताई, लेकिन वो उसकी बात नहीं माना। इससे नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

नवविवाहित पत्नी ने की आत्महत्या- India TV Hindi
नवविवाहित पत्नी ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में खुदकुशी करने की एक हैरान करने वाली वजह सामने आई है। एक नवविवाहित युवती अपने पति के हाथ का पोहा खाने की इच्छा जताई, लेकिन पति उसकी बात नहीं माना। शख्स ने पोहा बनाने से मना कर दिया। इससे नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला मुरार थाना क्षेत्र के फाफा कॉलोनी का है।

पोहे के बदले ड्राई फ्रूट खाने को दिया

फाफा कॉलोनी में बालकिशन जादौन नामक शख्स रहता है। बालकिशन की एक साल पहले कविता नाम की लड़की से शादी हुई थी। कविता ने अपने पति से कहा कि वह उसके हाथ का बना पोहा खाना चाहती है। उसने अपने पति को पोहा बनाकर खिलाने के लिए कहा, लेकिन वह उसकी बात नहीं माना। पोहे के बदले पति ने उसे ड्राई फ्रूट खाने को दे दिया। 

पति से नाराज होकर विवाद करने लगी

पति की इस हरकत से पत्नी नाराज हो गई और कहने लगी कि आप मेरे लिए पोहा तक नहीं बना सकते। इस बात को लेकर कविता अपने पति से विवाद करने लगी। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई और काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई। जब पति ने जाकर देखा उसके होश उड़ गए। कविता फंदे से लटकी मिली। इसके बाद उसने इस घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। 

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा के अनुसार, बालकिशन ने मुरार थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि पोहा नहीं बनाने पर नाराज होकर उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। इसी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामला नवविवाहिता के खुदकुशी करने से जुड़ा है। लिहाजा कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की बारीकी से विवेचना की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। (रिपोर्टर भूपेंद्र भदौरिया) 

ये भी पढ़ें- 

मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, "अभी हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव तो AAP जीतेगी सभी 70 सीटें"

शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने पर महाराष्ट्र में घमासान, "जूते मारो" आंदोलन की तैयारी; पर्यटकों के लिए बुरी खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।