1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने गोली मारकर की हत्या, देखते रह गए बच्चे और और उसकी मां

पत्नी ने खाना बनाने से किया इनकार तो पति ने गोली मारकर की हत्या, देखते रह गए बच्चे और और उसकी मां

 Published : Feb 08, 2026 10:29 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 10:41 am IST

आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में- India TV Hindi
आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में Image Source : REPORTER INPPUT

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पति ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है। मृतक के परिजन काफी खौफ में हैं।

अवैध हथियार से की पत्नी पर फायरिंग

पति ने पत्नी से खाना बनाने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर पति ने अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। पति ने गोली मारकर पत्नी की जान ले ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बताया जा रहा पति नशे का आदी है और पत्नी लंबे समय से बीमार रहती हैं, जिसको लेकर दोनों में विवाद रहता था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

नशे में घर पहुंचा था पति

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्वालियर शहर के थाटीपुर इलाके की है। जहां रात 11 बजे के आसपास शराब के नशे में धुत होकर पति सोनू तोमर घर पहुंचा तो उसने पत्नी रुचि तोमर को खाना बनाने की बात कही। पत्नी रुचि तोमर लंबें समय से बीमार रहती थी। 

मां और बच्चों ने समझाया

बीमार होने के कारण जब पत्नी रुचि तोमर ने पति सोनू तोमर से खाना बनाने को मना कर दिया तो आरोपी पति सोनू तोमर पत्नी को गाली गलौज करने लगा, जब आरोपी की मां ओर उसके बच्चों ने उसे समझाने का प्रयास किया पर नशे में धुत सनकी पति सोनू ने अवैध हथियार से गोलियां चलाते हुए पत्नी रुचि तोमर की हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी भी आ गए

इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई, डरे सहमे बच्चे घर के एक कोने में छुप गए। तभी पड़ोसियों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल थाना ठाठीपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

बीमार रहती थी पत्नी

मुरार थाना के सीएसपी अतुल सोनी ने कहा कि आरोपी पति सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पति पत्नी के बीच लंबें समय से विवाद चला आ रहा था। पत्नी बीमार रहती थी और पत्नी शराब का आदी है। खाना नहीं बनाया तो आरोपी ने पत्नी को मार डाला। लगभग चार से पांच गोलियां चलाई गई हैं। घटना के वक्त घर में आरोपी की मां ओर बच्चे मौजूद थे। हथियार को लेकर भी जानकारी हासिल की जा रही हैं।

ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।