1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. जबलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ऑटो पर पलटा, 7 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर, हाइवे पर लगा भीषण जाम

जबलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ऑटो पर पलटा, 7 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर, हाइवे पर लगा भीषण जाम

 Published : Sep 18, 2024 06:27 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 07:45 pm IST

जबलपुर में रोड एक्सीडेंट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया।

जबलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ऑटो पर पलटा - India TV Hindi
जबलपुर में तेज रफ्तार हाइवा ऑटो पर पलटा Image Source : INDIA TV

जबलपुरः मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। सिहोरा के मझगवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा मजदूरों से भरे ऑटो पर पलट गया। इसकी वजह से सात मजदूरों की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायलों को करवाया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि मजदूरों को लेकर ऑटो चालक गांव जाने के लिए निकला। जब वह चरगवां रोड से आगे बढ़ रहा था तो इस दौरान सामने से आया हाइवा अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो पर हाइवा के पलटने से मजदूर आटो सहित हाइवा के नीचे दब गए। हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 मजदूरों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। 

घायलों की हालत गंभीर

हादसे के बाद आस-पास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घायल सड़क किनारे रोते-बिलखते दिखे। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। 

शव हाइवे पर रखकर लगाया भीषण जाम

जानकारी के अनुसार, सिहोरा -मझगवां रोड पर हुए भीषण एक्सीडेंट में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हुई है जबकि 10 अन्य लोगों की हालत नाजुक है। हादसे से नाराज ग्रामीण शव को लेकर हाइवे पर बैठ गए हैं। इसकी वजह से स्टेट हाइवे पर भीषण जाम लग गया है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

रिपोर्ट- देबजीत देब 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।