1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. '10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं', कर्नल सोफिया पर दिए विवादित बयान पर बोले मंत्री विजय शाह

'10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं', कर्नल सोफिया पर दिए विवादित बयान पर बोले मंत्री विजय शाह

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Niraj Kumar
 Published : May 13, 2025 10:56 pm IST,  Updated : May 13, 2025 10:57 pm IST

विजय शाह ने कहा कि जिस दिन से यह घटना हुई है मैं बहुत दुखी हूं। मां, परिवार, बेटे और पत्नी के सामने उनका धर्म और जाति पूछकर, कपड़े उतार कर यदि उन्हें गोली मार दे तो ये घटना विचलित करनेवाली है।

Vijay shah, minister- India TV Hindi
विजय शाह, मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार Image Source : ANI

भोपाल: मध्य प्रदेश के जनजातीय मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हैं। सोफिया बहन मेरे लिए सगी बहन से भी ज्यादा अहम है। वह देश की रक्षा के लिए तैनाता है। मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। विजय शाह ने कहा कि विचलित और दुखी मन से कोई बात निकल गई हो तो मै उनसे 10 बार माफी मांगने के लिए तैयार हूं।

मिलिट्री बैकग्राउंड से है मेरा भी परिवार

उन्होंने कहा कि घटना के दिन से मैं विचलित हूं क्योंकि मेरा परिवार भी मिलिट्री बैकग्राउंड से है। हमारे परिवार में कई लोग शहीद हुए हैं और शहीद के दुख को हमने महसूस किया है। जिस दिन से यह घटना हुई है मैं बहुत दुखी हूं। मां, परिवार, बेटे और पत्नी के सामने उनका धर्म और जाति पूछकर, कपड़े उतार कर यदि उन्हें गोली मार दे तो ये घटना विचलित करनेवाली है। उस दिन से मैं न केवल दुखी हूं बल्कि विचलित भी हूं और विचलित और दुखी मन से मैंने कोई बात कही तो उसके लिए माफी मांगता हूं।

मैं सोफिया बहन को सैल्यूट करता हूं

विजय शाह ने कहा कि हमारी बहन सोफिया ने राष्ट्रीय धर्म निभाते हुए उन लोगों की ऐसी की तैसी कर दी। अगर इनमें कोई विचलित मन और दुखी मन से बात निकल गई हो। शब्द आगे पीछे या अलग हों तो मैं माफी मांगता हूं। सोफिया बहन के बारे में, मिलिट्री के बारे में,  मोदी जी के बारे में मेरी ऐसी कोई सोच नहीं थी। सोफिया बहन हमारी सगी बहन से ज्यादा महत्वपूर्ण हो मैं उनको सैल्यूट करता हूं। हम सोच भी नहीं सकते लेकिन फिर भी इस तरीके से मीडिया में लोगों ने माहौल बनाया। विचलित और दुखी मन से बात निकल गई हो तो मैं 10 बार माफी मांगने को तैयार हूं।

देशभक्ति के लिए कांग्रेस से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए

उन्होंने कहा कि दुखी और विचलित मन से अगर कोई बात निकल गई हो और उससे चोट पहुंची तो मैं माफी मांगता हूं। देशभक्ति के लिए कांग्रेस से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए। कांग्रेस कुछ भी कहे मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना।वहीं मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बंगले पहुंचकर नेम प्लेट पर कालिख पोती। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने मंत्री विजय शाह के बंगले के बाहर इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।