1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आए यात्री के पास मिला करीब 1 किलो सोना, कीमत लगभग ₹2 करोड़

इंदौर एयरपोर्ट पर अबूधाबी से आए यात्री के पास मिला करीब 1 किलो सोना, कीमत लगभग ₹2 करोड़

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 05, 2026 12:36 pm IST,  Updated : Aug 05, 2026 12:36 pm IST

इंदौर एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई हाल के समय की बड़ी सोना तस्करी की घटनाओं में से एक मानी जा रही है। पूछताछ के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है।

यात्री के पास मिला 1...- India TV Hindi
यात्री के पास मिला 1 किलो सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PEXELS

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अबूधाबी से इंदौर पहुंचे एक यात्री के पास से करीब एक किलोग्राम सोना बरामद किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बरामद सोने की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस कार्रवाई के बाद एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक जांच-पड़ताल का दौर चलता रहा।

कैसे पकड़ में आया यात्री?

सूत्रों के अनुसार DRI को पहले से इस तस्करी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसी आधार पर एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी गई और जैसे ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अबूधाबी से इंदौर पहुंची, संदिग्ध यात्री को रोककर उसकी जांच की गई। तलाशी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ।

जल्द होगा मामले का आधिकारिक खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरआई की टीम यात्री से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना किस नेटवर्क के जरिए भारत लाया गया और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में कोई संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय तो नहीं है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों पर संदेह

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान एयर इंडिया एक्सप्रेस के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आई है। हालांकि अभी तक किसी कर्मचारी के खिलाफ आधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई या पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही हैं।

फिलहाल डीआरआई, एयरपोर्ट प्रबंधन और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

हाल के समय की बड़ी कार्रवाई

इंदौर एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई हाल के समय की बड़ी सोना तस्करी की घटनाओं में से एक मानी जा रही है। जानकारों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के जरिए सोने की तस्करी के मामलों में हाल के वर्षों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट पर हुई यह कार्रवाई मध्य भारत में सक्रिय तस्करी नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे की ओर इशारा कर सकती है। तकनीकी और दस्तावेजी जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

 वहीं, एक अन्य मामले में मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है, जहां 3 लाख में नाबालिग का फर्जी शादी के नाम पर सौदा हुआ

(रिपोर्ट- भारत पाटील)

यह भी पढ़ें-

किन्नर को प्यार के जाल में फंसाया, फिर किया निकाह; पति बन ऐंठ लिया 13 लाख रुपये, सोने-चांदी और वाहन

भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील भी थी शामिल; कार रोककर छीनी सोने की चेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।