1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Indore Fire: इंदौर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत

Indore Fire: इंदौर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत

 Written By: Niraj Kumar @nirajkavikumar1
 Published : May 07, 2022 08:55 am IST,  Updated : May 07, 2022 09:21 am IST

इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में आग लगने से सात लोगों की मौत की खबर है।

Indore Fire- India TV Hindi
Indore Fire Image Source : ANI

Highlights

  • इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी की घटना
  • बिजली के मीटर से पूरे घर में फैली आग

Indore Fire : मध्य प्रदेश इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक दो मंजिला मकान में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। आग की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों का दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है।

सात लोगों की मौके पर मौत 

जानकारी के मुताबिक तड़के दो मंजिला इमारत में आग लग गई और फ्लैट के नीच खड़े 13 दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। आग की लपटों ने तेजी से ऊपर की मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने और आग से झुलसने के कारण सात लोगों की मौके पर मौत हो गई।

 बिजली मीटर में लगी आग 

इससे पहले जो जानकारी सामने आई थी उसके मुताबिक बिल्डिंग से पांच शव निकाले जा चुके थे जबकि 15 से 16 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। बताया जाता है कि  बिजली मीटर में आग लगने के बाद धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर दुख जताया है और घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट किया- इंदौर के स्वर्ण बाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।