Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: इंदौर में MBA की छात्रा की हत्या में चैटिंग ऐप-तंत्र मंत्र, रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे, जानें कातिल ने क्या क्या बताया

VIDEO: इंदौर में MBA की छात्रा की हत्या में चैटिंग ऐप-तंत्र मंत्र, रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे, जानें कातिल ने क्या क्या बताया

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal Published : Feb 17, 2026 08:52 am IST, Updated : Feb 17, 2026 10:51 am IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एमबीए स्टूडेंट की निर्मम हत्या मामले में कातिल ने जो बताया है वो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने हत्या से पहले और हत्या के बाद की पूरी घटना पुलिस को बताई है। जानें उसने क्या खुलासे किए हैं? देखें वीडियो-

इंदौर की एमबीए छात्रा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER इंदौर की एमबीए छात्रा की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले उसके ही सहयोगी छात्र पियूष को पुलिस के द्वारा मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है वही पूछताछ के दौरान आरोपी ने  उसके द्वारा पुलिस को जानकारी दी कि उसने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद बॉडी को वहीं पर निर्वस्त्र हालत में छोड़कर मुंबई फरार हो गया था। वहीं फरारी के दौरान उसने पनवेल सहित अन्य जगहों पर फरारी काटी लेकिन इसी दौरान उसने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया उसको लेकर वहां युवती से माफी मांगना चाहता था।


देखें वीडियो

हत्यारे ने क्या क्या किया खुलासा

इंदौर के डीसीपी  कृष्णलाल चांदनी ने बताया, कातिल ने यूट्यूब के माध्यम से तंत्र क्रिया कर कर जिस तरह से आत्माओं को बुलाकर बातचीत की जाती है उसके वीडियो देखे और वीडियो में देखने के बाद मुंबई के ही सुनसान इलाके में जाकर उसने यूट्यूब के माध्यम से तंत्र क्रिया की और आत्मा से बात कर माफी मांगने की कोशिश करने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान आरोपी पीयूष ने पुलिस को यह भी जानकारी दी की वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती शादी की बात को टाल देती थी और वह रिश्ता भी तोड़ना चाहती थी।

सामने आया नया एंगल

शादी से मुकरने के बाद उसने युवती को बातचीत करने के लिए रूम पर बुलाया और वहां पर जब दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे इस दौरान युवती के मोबाइल फोन पर एक बैटिंग चैटिंग ऐप देखा। यह देखने के बाद युवक को यह लगा कि युवती किसी और से बातचीत करती है। इसी शक में उसने युवती की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पूछताछ के दौरान वह अलग-अलग तरह के बयान पुलिस को  दे रहा है इसके चलते प्रारंभिक तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह गुमराह करने के लिए इस तरह के बयान दे रहा है। 

(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement