1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. इंदौर: रानीपुरा में भरभरा कर गिरा बहुमंजिला मकान, हादसे में 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

इंदौर: रानीपुरा में भरभरा कर गिरा बहुमंजिला मकान, हादसे में 2 लोगों की मौत, देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 22, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 06:25 am IST

इंदौर के रानीपुरा इलाके में एक बहुमंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। देखें वीडियो...

इंदौर में बड़ा हादसा- India TV Hindi
इंदौर में बड़ा हादसा Image Source : REPORTER

इंदौर के मध्य क्षेत्र के रानीपुरा स्थित कोष्टी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 60 में सोमवार की रात लगभग पौने दस बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जब जवाहर मार्ग पार्किंग के पास स्थित एक पांच मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ताजा खबर के मुताबिक, हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत में छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त अधिकतर लोग घर से बाहर निकले हुए थे, जिससे एक बड़े नुकसान से बचाव हो गया। फिर भी कुछ लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा तत्परता से बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

देखें वीडियो

सभी घायलों का इलाज जारी

डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल फिलहाल सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते इमारत में दरारें आ गई थीं, जो इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी शुरू की। नगर निगम, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें पूरी तत्परता से मलबा हटाने और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सामने आई बिल्डिंग गिरने की वजह

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत पहले से ही खराब थी और बीते कुछ दिनों से उसमें दरारें भी नजर आ रही थीं, लेकिन इस स्तर की दुर्घटना की किसी को उम्मीद नहीं थी। फिलहाल मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है और मौके पर मौजूद अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने आसपास के अन्य जर्जर भवनों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, याचिका हुई खारिज; जानें क्या था मामला

सिंगर जुबीन गर्ग के शव का असम में भी होगा पोस्टमार्टम, लोगों की डिमांड के बाद सीएम सरमा का ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।