1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. प्यार, धोखा और सट्टा, इंस्टाग्राम वाले लवर ने नाबालिग लड़की से ऐंठे 10 लाख और जेवर, फिर सट्टे में उड़ा दिए सारे

प्यार, धोखा और सट्टा, इंस्टाग्राम वाले लवर ने नाबालिग लड़की से ऐंठे 10 लाख और जेवर, फिर सट्टे में उड़ा दिए सारे

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 10, 2026 10:59 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:04 am IST

मध्य प्रदेश के देवास से एक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम से प्यार के चंगुल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे 10 लाख और जेवर ठगी की। ममला यहीं नहीं रुका पुलिस जांच में पता चला कि शख्स ने सारे पैसे सट्टे में उड़ा दिए।

Dewas- India TV Hindi
आयुष उर्फ जैकब डामोर। Image Source : REPORTER INPUT

सोशल मीडिया के जरिए धोखाधड़ी के कई मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान करेगा। मध्य प्रदेश के देवास में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में बदल गई। औद्योगिक थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया जहां एक शख्स ने नाबालिक लड़की के साथ ठगी करने के लिए पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। दोनों के बीच बातचीक का सिलसिला इंस्टाग्राम से शुरू हुआ। बात जब आगे बढ़ी तो शख्स ने लड़की से 10 लाख रुपये और जेवर ऐंठ लिए। लड़की ने पूरे पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। इस मामले के बारे में जब लड़की के घर में साथ रहने वाले दादा-दादी को पता चला तो वो थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। 

क्या है पूरा मामला?

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी युवक को हिरास में ले लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये और सोने-चांदी के आभूषण हड़पने वाले आरोपी आशीष उर्फ जैकब डामोर और उसकी सहयोगी बहन क्रिस्टीना को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। इसके बाद रुपये दोगुना कर लौटाने का लालच देकर दादा-दादी के बैंक खातों से करीब 8 से 9 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी लड़की से लिए और फिर संपर्क खत्म कर लिया। ये पैसे धीरे-धीरे कर के डेढ़ साल में लिए गए।

मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठगी से प्राप्त संपत्ति का कुछ हिस्सा उसने अपनी बहन को भी दिया था, जिसके चलते उसे भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

क्या है पुलिस अधिकारी का कहना?

इस मामले में पुलिस अधिका शशिकांत चौरसिया ने जानकारी साझा करते हुए पूरा मामला विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा, 'एक नाबालिग किशोरी की दादी ने थाने पर आकर रिपोर्ट की है कि आयुष उर्फ जैकब डामौर नामक शख्स ने उनकी पोती को बहला-फुसलाकर दादा और दादी के खाते से 8-9 लाख रुपये धीरे-धीरे कर के डेढ़ साल में यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए हैं। जब खाते में पैसा खत्म हुआ को सोने चांदी के आभूषण ले लिए। केस रेजिस्टर कर के जांच की गई तो मामला सही पाया गया। युवक को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने भी बताया कि उसने प्रेम जाल में लड़की को फंसाया था, उसे घुमाने इंदौर ले गया और फिर पैसे भी ट्रांसफर करा लिए। ये सारा पैसा वो ऑनलाइन सट्टेबाजी गेम तीन पत्ती में हार गया है।'

बहन भी शामिल

इस कड़ी में अधिकारी ने आगे कहा, 'सोने चांदी का आभूषण उसने अपनी बहन को दे दिए थे और बहन भी इसमें शामिल पाई गई। आरोपी उज्जैन का रहने वाला है और देवास के ही एक इलाके में रह रहा था। फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया और गहनों की रिकवरी भी हो गई है, सट्टेबाजी में पैसे हारने की बात को वैरीफाई किया जा रहा है। फिलहाल अभी आरोपी के खिलाफ कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।' इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा कि पेरेंट्स को सतर्क रहने की जरूरत है और बच्चों के सोशल मीडिया को भी ट्रैक करने की भी जरूरत है।

इनपुट- A Chauksey

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आया तूफान, पति ने की मारपीट, बच्चों संग छोड़ा घर-बार, सुबूत लेकर पहुंचीं कोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।