1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Khandwa, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: हारी कांग्रेस, भाजपा ने फिर जीती खंडवा सीट

Khandwa, Madhya Pradesh Assembly Election Results 2023: हारी कांग्रेस, भाजपा ने फिर जीती खंडवा सीट

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 03, 2023 07:00 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 10:37 pm IST

खंडवा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की कंचन मुकेश तनवे और कांग्रेस के कुंदन मालवीय के बीच रहा। इसे भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट माना जाता है।

Madhya Pradesh Assembly Election Results- India TV Hindi
Madhya Pradesh Assembly Election Results Image Source : FILE

मध्य प्रदेश में खंडवा विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट कहा जाता है। यहां इस साल 17 नवंबर को लोगों ने अपना फैसला EVM के जरिए दे दिया है। इस साल इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की कंचन मुकेश तनवे और कांग्रेस के कुंदन मालवीय के बीच रहा जिसमें कंचन मुकेश तनवे ने जीत दर्ज की है।  
 

क्या है सीट का ताना-बाना?

खंडवा विधानसभा सीट पर कुल 2,66,818 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 1,35,684 हैं तो वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 1,31,107 है। इस सीट पर ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाता किसी भी फेरबदल की अच्छी खासी ताकत रखते हैं। भाजपा के देवेंद्र वर्मा इस सीट से 3 बार से विधायक हैं। इससे पहले भी बीजेपी के हुकुम चंद यादव यहां से विधायक थे। 

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2018 में हुए चुनाव में खंडवा विधानसभा सीट पर 45 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस सीट पर कुल 7 लोगों ने पर्चा भरा था। भाजपा के देवेंद्र वर्मा ने 77,123 वोट प्राप्त कर कांग्रेस के कुंदन मालवीय को  19,137 मतों के अंतर से हराया था। निर्दलीय कौशल मेहरा 26,492 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। तो वहीं, चौथे नंबर पर 2,581 लोगों ने नोटा का बटन दबाया था।
ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh Election Results 2023 Live: काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी ने बनाई बढ़त, कांग्रेस के साथ कड़ी टक्कर, जानें पल-पल के अपडेट्स

ये भी पढ़ें- MP Assembly Election Results 2023: बुधनी से शिवराज और छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे, जानें ​एमपी में किन बड़े दिग्गजों को है बढ़त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।