मध्य प्रदेश के गुना जिले में लव जिहाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। गुना में एक 20 साल की युवती से इंस्टाग्राम पर एक युवक ने अपना नाम बदलकर दोस्ती की और फिर प्यार का नाटक किया। उसके बाद करीब डेढ़ साल तक दोनों का रिश्ता चला। लड़की ने उसके बाद भयावह आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह उसके साथ रेप करता था और मारपीट करते हुए धर्म बदलने का दबाव भी बनाता था। जब अति हो गई तो युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दी। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर मारपीट, रेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
युवती ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर साल 2022 में भैय्यू नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर इसी नाम से उसकी आईडी भी थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी। युवक गुना का ही रहने वाला था तो दोनों की मुलाकात भी होने लगी। इस दौरान दोनों एकसाथ घूमते फिरते थे, दोनों ने एकसाथ कई फोटो भी लिए। इस दौरान युवक ने युवती के साथ कई बार जबरन संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिया जिसे वायरल करने धमकी दी और मारपीट भी की।
पीड़िता ने बताया कि उसे 3 माह पहले ही पता चला कि उसके मोबाइल में कई मुस्लिम युवकों के कांटेक्ट मिले हैं। इस पर युवक जब उसने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम अरशद बताया और इसके बाद से ही अपनी हकीकत पता चलने के बाद से ही वो मुझे टॉर्चर करने लगा और मुझपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवक प्रेमिका को सूट और बुर्का पहनने को कहता था और साथ ही शादी करने का भी दबाव बनाने लगा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
(गुना से गोविंद सोनी की रिपोर्ट)
संपादक की पसंद