1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Election Result: परिणाम से पहले ही कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, भोपाल पहुंचे सिंधिया का भी बड़ा दावा

MP Election Result: परिणाम से पहले ही कांग्रेस ने लगाए पोस्टर, भोपाल पहुंचे सिंधिया का भी बड़ा दावा

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 03, 2023 06:39 am IST,  Updated : Dec 03, 2023 07:44 am IST

मध्य प्रदेश में रविवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे। इसके साथ ही इस बात का फैसला हो जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में हलचल बढ गई है।

MP Election Result- India TV Hindi
MP Election Result Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम रविवार, 3 दिसंबर, 2023 को जारी होने वाला है। बीते 17 नवंबर को राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग की गई थी। कई दिनों बाद आज परिणाम की तारीख सामने आ गई है। भाजपा राज्य में सत्ता बरकरार रखने का दावा कर रही है तो वहीं, कांग्रेस सत्ता में वापसी का दम भर रही है। हालांकि, इस चुनाव परिणाम के दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में बड़े स्तर पर हलचल देखने को मिल रही है। 

परिणाम से पहले ही पोस्टर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी होने से पहले ही कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में अभी से ढोल भी बजने लगा है। कांग्रेस मुख्यालय की ओर से जारी किए गए पोस्टर में श्रीराम के साथ ही सभी धर्मों के चिन्ह बहु लगाया गया है।

कांग्रेस ने बनाई लीगल टीम

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी भी किसी भी समस्या से निजात दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने बताया है कि पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लीगल टीम पैनी नजर  रखने वाली है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी और सुरजेवाला खुद इन बातों का ध्यान रखेंगे। पीसीसी कार्यालय में कांग्रेस की ओर से मतगणना का वॉर रूम बनाया गया है। 

सिंधिया भी भोपाल पहुंचे

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भोपाल पहुंच गए हैं। सिंधिया ने दावा किया है कि राज्य में बीजेपी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बन रही है। सिंधिया मे कांग्रेस की ओर से परिणाम के पहले ही होर्डिंग लगाने पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग लड्डू बांट रहे हैं, कुछ होर्डिंग लगा रहे हैं, लगाने दो। बीजेपी की सरकार गरीब कल्याण के लिए काम करती है। जनता ने बीजेपी को अपना बहुमत दिया है। शिवराज जी के नेतृत्व में सरकार विकास के काम कर रही है। 

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।