1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. MP Assembly Election: क्या फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे शिवराज? जानें इस सवाल पर सीएम चौहान का जवाब

MP Assembly Election: क्या फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे शिवराज? जानें इस सवाल पर सीएम चौहान का जवाब

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 17, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Nov 17, 2023 12:26 pm IST

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की सभी 230 सीटों पर एक साथ वोटिंग की शुरुआत हो चुकी है। भाजपा, कांग्रेस समेत कई दलों के दिग्गज नेताओं ने भी अपना मतदान किया है। इस बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।

MP Assembly Election- India TV Hindi
MP Assembly Election Image Source : PTI

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। ऐसे में राज्य के सभी दिग्गज नेता भी वोट डाल रहे हैं। सीएम शिवराज ने भी मतदान किया और India TV से कई मुद्दों पर खास बातचीत की। उन्होंने इस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या वह फिर से मध्य प्रदेश के सीएम बनेंगे?

क्यों हो रहा सवाल?

दरअसल, इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई केंद्रीय दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी की ओर से किसी को भी सीएम पद का चेहरा नहीं बनाया गया है। ऐसे में बार-बार ये आशंका जताई जा रही है कि भाजपा चुनाव में जीत के बाद शिवराज के बजाय किसी अन्य नेता को सीएम पद की जिम्मेदारी सौंप सकती है। 

क्या बोले शिवराज?

जब शिवराज से सीएम बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- "हम एक बड़े मिशन के अंग है और मिशन तय करता है कौन कहां काम करेगा। हमारा काम अपनी पार्टी को कार्यकर्ता के नाते जितना है और हम अपनी पार्टी को ध्यान में रखते हुए काम करते हैं। अच्छा कार्यकर्ता की तरह जो मुझे ड्यूटी दी जाए मैं उसका पालन करूंगा। मेरा मिशन शक्तिशाली गौरवशाली भारत का मिशन है"।

150 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर 1 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में में डबल इंजन की सरकार बनेगी और भाजपा इस चुनाव में 150 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की है।  

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: एमपी में 150 से अधिक सीटों पर जीतेगी भाजपा, कैलाश विजयवर्गीय ने किया दावा

ये भी पढ़ें- MP Assembly Election: आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे शिवराज, बोले- कमलनाथ वोट के लिए जपते हैं राम नाम की माला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।