1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 870 नए मामले, 15 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 870 नए मामले, 15 लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 09:18 pm IST

मध्यप्रदेश में बुधवार (12 अगस्त) को कोविड-19 के 870 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,604 हो गयी। 

Madhya Pradesh Bhopal Coronavirus cases till 12 August- India TV Hindi
Madhya Pradesh Bhopal Coronavirus cases till 12 August Image Source : FILE PHOTO

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार (12 अगस्त) को कोविड-19 के 870 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,604 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 15 और व्यक्तियों की मौत हो गई है जिससे मरने वालों की संख्या बढकर 1,048 हो गयी। मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, 'पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में छह, ग्वालियर में दो और इंदौर, जबलपुर, सागर, मंदसौर, देवास, विदिशा एवं रायसेन में एक- एक मरीज की मौत हुई है।' 

उन्होंने बताया, 'राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 337 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 232, उज्जैन में 75, सागर में 38, जबलपुर में 41, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 20 एवं खरगोन में 19 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।' अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 169 नये मामले इंदौर जिले में सामने आये, जबकि भोपाल में 91, ग्वालियर में 36, जबलपुर में 40, सीधी में 31 और खरगोन एवं रीवा में 28-28 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 41,604 संक्रमितों में से अब तक 31,239 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 9,317 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 643 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,240 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।