1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बाल-बाल बचे, हेलिकॉप्टर में आई टेक्निकल समस्या, पायलट ने आनन-फानन में किया ये काम

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बाल-बाल बचे, हेलिकॉप्टर में आई टेक्निकल समस्या, पायलट ने आनन-फानन में किया ये काम

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 15, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Jan 15, 2023 06:32 pm IST

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने की वजह से पायलट ने उसे सुरक्षित लैंड कराया है। ये समस्या उस वक्त आई, जब सीएम शिवराज मनावर से धार जा रहे थे और उ्हें चुनावी सभा को संबोधित करना था।

Shivraj Singh Chauhan- India TV Hindi
शिवराज सिंह चौहान Image Source : ANI/FILE

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान बाल-बाल बच गए हैं। उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी समस्या आई है, जिसकी वजह से पायलट ने आनन-फानन में उसे सुरक्षित लैंड कराया है। बता दें कि सीएम शिवराज चुनावी दौरे पर धार जिले में है और चुनाव होने के कारण निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर की सेवाएं ले रहे हैं। मनावर से धार जाते समय उनके हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ के साथ हेलिकॉप्टर को वापस मनावर में सुरक्षित लैंड कराया। सीएम शिवराज अब सड़क मार्ग से धार के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि सीएम शिवराज की आज कुल 5 चुनावी सभाएं हैं, जिसमें अभी 4 शेष हैं। उनकी एक सभा धार में और 3 पीथमपुर में हैं। 

नेपाल में हुआ बड़ा हादसा

गौरतलब है कि आज ही नेपाल के पोखरा में यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान क्रैश होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 68 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि विमान में 68 यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद नेपाल सरकार अलर्ट मोड में आ गई और उसने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नेपाल में कोई प्लेन क्रैश हुआ हो, इससे पहले भी यहां इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।  इस विमान हादसे की वजह भी टेक्निकल समस्या ही बताई जा रही है। हालांकि मध्य प्रदेश में पायलट ने टेक्निकल समस्या को भांप लिया और सुरक्षित हेलिकॉप्टर को लैंड कराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।