1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए करीब 20 लाख टीके

कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए करीब 20 लाख टीके

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Aug 25, 2021 08:37 pm IST

मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बुधवार को राज्य के भीतर एक दिन में रिकार्ड वैक्सीनेशन किया गया।

कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए करीब 20 लाख टीके- India TV Hindi
कोरोना वैक्सीनेशन में मध्य प्रदेश ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में लगाए करीब 20 लाख टीके Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बुधवार को राज्य के भीतर एक दिन में रिकार्ड वैक्सीनेशन किया गया। शाम 6 बजे तक राज्य में करीब 20 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई। इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई। विभाग ने ट्वीट में लिखा, "मध्य प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड वैक्सीनेशन।"

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट में आगे टीकाकरण के आंकड़े भी दिए। ट्वीट में आगे लिखा गया, "19 लाख 95 हजार 263 (शाम 6 बजे तक) नागरिकों का टीकाकरण हुआ। मध्य प्रदेश ने एक दिन में रिकार्ड टीकाकरण का अपना ही पिछला रिकार्ड तोड़ा दिया। 21 जून को 17 लाख 62 हजार लोगों के टीकाकरण का रिकार्ड बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।