1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhya Pradesh Corona Update: मध्यप्रदेश में कोरोना के 110 नए मामले आए, 28 और लोगों की मौत

Madhya Pradesh Corona Update: मध्यप्रदेश में कोरोना के 110 नए मामले आए, 28 और लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2021 09:45 pm IST,  Updated : Jun 18, 2021 09:45 pm IST

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,064 तक पहुंच गयी। 

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत - India TV Hindi
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, 28 लोगों की मौत  Image Source : PTI FILE PHOTO

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,064 तक पहुंच गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 28 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,707 हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 23 जिलों में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 21 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 24 नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,89,064 संक्रमितों में से अब तक 7,77,630 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 2,727 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 339 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।