1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1455 नए केस, 11 मरीजों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1455 नए केस, 11 मरीजों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 09:42 pm IST

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1455 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,14,505 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1455 नए केस, 11 मरीजों की मौत- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1455 नए केस, 11 मरीजों की मौत Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1455 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,14,505 तक पहुंच गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 11 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,337 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन, भोपाल व जबलपुर में दो-दो और खरगोन, रीवा, मंदसौर एवं सिंगरौली में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 782 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 529, उज्जैन में 100, सागर में 144, जबलपुर में 228 एवं ग्वालियर में 186 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 533 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 324, ग्वालियर में 75 और जबलपुर में 52 नये मामले आये। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,14,505 संक्रमितों में से अब तक 1,97,777 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 13,391 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को 1,585 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।