1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: ऋण माफी, 500 रुपये में सिलेंडर, और भी बहुत कुछ, मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाई वादों की झड़ी

मध्य प्रदेश: ऋण माफी, 500 रुपये में सिलेंडर, और भी बहुत कुछ, मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाई वादों की झड़ी

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 22, 2023 04:07 pm IST,  Updated : Aug 22, 2023 04:08 pm IST

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी जनता के लिए बड़े चुनावी वादे कर रही हैं।

Mallikarjun Kharge- India TV Hindi
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। Image Source : X (@KHARGE)

आगामी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। चुनावी सीजन में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जनता को लुभाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनावी सभा करने मध्य प्रदेश के सागर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी। 

क्या-क्या ऐलान?

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऐलान किया कि राज्य में उनकी सरकार आने पर किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि LPG गैस सिलेंडर 500 रुपए में मिलेगा। महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह मिलेंगे। सरकारी कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ होगा। खरगे ने वादा किया कि उनकी पार्टी राज्य में जाति जनगणना भी कराएगी। उन्होंने बताया कि उनकी कार्यसमिति में पिछड़े वर्ग के 6 लोग हैं। 

विधायक चुराने का आरोप 
खरगे ने एमपी की वर्तमान भाजपा सरकार को अवैध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमारे विधायकों को चुराया। ऐसा ही कर्नाटक और मणिपुर में भी हुआ। जहां वे निर्वाचित नहीं होते हैं वहां वे (भाजपा) ऐसा करते हैं। लोगों को ईडी का डर दिखाकर सरकार बनाते हैं। खरगे ने कहा कि भाजपा वाले पूछते हैं हमने 70 सालों में क्या किया? हमने संविधान बचाया इसलिए वे प्रधानमंत्री बने।

साल के आखिर में चुनाव
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव आयोजित किए जा सकते हैं। कांग्रेस ने राज्य के लिए रणदीप सुरजेवाला को प्रभारी महासचिव बनाया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी बीते गुरुवार को चुनाव के लिए 39 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

ये भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का भड़काऊ बयान, बोले- 'मुसलमानों ने चूड़ियां नहीं पहनीं, 1-2 करोड़ मर भी जाएं तो...'

ये भी पढ़ें- ISIS का प्रचार कर रहा था कासिफ खान, एनआईए ने किया गिरफ्तार, आतंकी संगठन से है ताल्लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।