1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश चुनाव: नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, कहा- 24 घंटे इंतजार करो, बीजेपी...

मध्य प्रदेश चुनाव: नतीजों से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा दावा, कहा- 24 घंटे इंतजार करो, बीजेपी...

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 02, 2023 10:50 am IST,  Updated : Dec 02, 2023 11:07 am IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 3 दिसंबर को काउंटिंग होगी। यानी 3 दिसंबर को ये साफ हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में किसकी सरकार आने वाली है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है।

Jyotiraditya Scindia- India TV Hindi
ज्योतिरादित्य सिंधिया Image Source : ANI

ग्वालियर: मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आ जाएंगे। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच में है। इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि कल (3 दिसंबर) की काउंटिंग में एमपी में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 24 घंटे इंतजार करें, नतीजे सामने होंगे।'

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा करने में लगी हैं लेकिन ये तो नतीजे फाइनल होने के बाद ही पता लगेगा कि जनता ने अपना मुखिया किसे चुना है। 

एग्जिट पोल को लेकर सिंधिया ने क्या कहा?

जब सिंधिया से एग्जिट पोल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि केवल 24 घंटे का इंतजार करिए। नतीजे आपके सामने होंगे। 

एग्जिट पोल में क्या सामने आया है?

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल सामने आ चुका है। इसमें कहा गया है कि कांग्रेस को तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिल सकता है, जबकि राजस्थान में वह बहुत कम अंतर से बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता बरकरार रख सकती है। मिजोरम में ज़ोरमथांगा के मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) को त्रिशंकु विधानसभा का सामना करना पड़ सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।